Uncategorized

LSG vs PBKS IPL 2025: आज लखनऊ और पंजाब का होगा मुकाबला, ऋषभ पंत पर होगा बड़ी पारी खेलने का दबाव, जाने कैसी हो सकती है प्लेइंग 11

LSG vs PBKS IPL 2025/ Image Credit: Rishabh Pant-shreyas Iyer X Handle

नई दिल्ली: LSG vs PBKS IPL 2025: IPL 2025 में आज लखनऊ और पंजाब की टीम के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। लखनऊ के नए कप्तान ऋषभ पंत अच्छा प्रदर्शन करने और टीम को घरेलू मैदान पर सीजन की पहली जीत दिलाने की सोच लेकर मैदान में उतरेंगे। ऋषभ पंत शुरुआती दो मैच में बल्लेबाज के तौर पर नाकाम रहने के बाद 27 करोड़ रुपए की अपनी मोटी कीमत को सही साबित करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: MP DA Hike Latest Update: नवरात्रि पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा? महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी, कैबिनेट की बैठक में आज मुहर लगने की संभावना 

आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे पंत

LSG vs PBKS IPL 2025:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पंत की कप्तानी वाली लखनऊ ने अब तक एक मैच में जीत दर्ज की है और एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऋषभ पंत इस मैच में एक अच्छी पारी खेलकर खुद को बल्ले से साबित करना चाहेंगे। ऋषभ पंत दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में खता तक नहीं खोल पाए थे। दूसरे मैच में भी पंत का बल्ला शांत रहा। ऋषभ पंत एक अच्छी पारी खेलकर अपने आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें: Swayambhu Maa Jagdamba Temple Bhilai: भक्त के सपने में आई थी देवी मां बम्लेश्वरी, बोलीं…मंदिर बनाकर पूजा करो, स्वयम्भू मां जगदंबा मंदिर की अद्भुत कहानी

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

LSG vs PBKS IPL 2025:  1. एडेन मारक्रम 2. मिचेल मार्श 3. निकोलस पूरन 4. ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर) 5. आयुष बडोनी 6. डेविड मिलर 7. शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ 8. शार्दूल ठाकुर 9. रवि बिश्नोई 10 प्रिंस यादव 11. आवेश खान 12. दिग्वेश राठी

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

LSG vs PBKS IPL 2025:  1. प्रियांश आर्या 2. प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) 3. श्रेयस अय्यर (कप्तान) 4. अजमतुल्लाह ओमरजई 5. ग्लेन मैक्सवेल 6. मार्कस स्टॉयनिस 7. शशांक सिंह 8. सूर्यांश शेडगे 9. मार्को जान्सेन 10. अर्शदीप सिंह 11. युजवेंद्र चहल 12. विजयकुमार व्यशक/हरप्रीत बरार।

Related Articles

Back to top button