Uncategorized

नगरीय विकास मंत्री डहरिया से निगम की लचर कार्यप्रणाली की शिकायत

योजनाओं के क्रियांवयन में ढिलाई नहीं की जाएगी बर्दाश्त-वोरा

दुर्ग। शहर के विकास में राशि आबंटन होने के बावजुद नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से जनता का भटकाव व रोष की जानकारी विधानसभा सत्र के दौरान विधायक अरुण वोरा सभापति राजकुमार नारायणी पार्षद राजेश शर्मा, सुरेन्द्र राजपूत ने नगरीय विकास मंत्री शिव डहरिया को दी है। उन्होंने नगरीय विकास मंत्री को चर्चा में बताया कि वर्षों से जमें अधिकारी कार्य के प्रति सजग नहीं होने के कारण जनता को मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए भटकना पड़ता है। निराश्रित पेशनधारी को समय पर पेशन न मिलना व विकास कार्यों को समय पर पूर्ण नहीं किया जाता। छोटे व बड़े विकास की सुस्त रफ्तार से आम जनमानस परेशान है तथा कर्मचारियों के हाजिरी के लिये निष्ठा एप बंद करने एवं यूजर चार्ज को जल्द समाप्त करने की बात रखी। मंत्री ने उक्त विषयों पर कहा कि जनता के कार्यो के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जल्द दुर्ग शहर पहुंच कर कार्यो की समीक्षा की जाएगी। सारे विकास कार्य समय अवधि पर पूर्ण नहीं होने पर जवाबदेही होगी। वोरा ने निगम अधिकारियों से कहा है कि जनहित के कार्यो में कहीं भी कोई देरी न करें व अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई न बरतें। ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button