Uncategorized

Surya Grahan 2025: साल के पहले सूर्य ग्रहण में 100 सालों बाद बना बेहद शुभ संयोग, शनि के राशि परिवर्तन से बदलेंगे सभी 12 राशियों के भाग्य

Surya Grahan 2025/ Image Credit: IBC24 File

नई दिल्ली। Surya Grahan 2025: हर साल एक विशेष तिथि और माह को सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते हैं। वहीं आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। इस साल सूर्य ग्रहण के दिन शनि गोचर का संयोग करीब 100 वर्ष बाद बन रहा है, जिससे की नौ ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी होगी। वहीं शनि का राशि परिवर्तन करीब ढाई वर्ष में एक बार होता है। कहा जा रहा है कि, यह एक बड़ा परिवर्तन है। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। वहीं आज शनि और सूर्य के गोचर से कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं।

Read More: तांत्रिक अनुष्ठान के लिए आदमी की बलि! होलिका दहन की आग में जलाया धड़, पुलिस का बड़ा खुलासा

Surya Grahan 2025: बता दें कि, सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है और शाम 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके बाद यह ग्रहण समाप्त हो जाएगा। मालूम हो कि, यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में कोई सूतक काल होगा।

12 राशियों में होंगे बदलाव

मेष राशि – शनि के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों की साढ़ेसाती आरम्भ हो जाएगी। करियर में बदलाव की स्थिति बनेगी। धन के खर्चे बढ़ते जाएंगे। शनिवार की शाम को पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

वृष राशि – आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में लाभकारी परिवर्तन हो सकता है। नित्य सायं शनि मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के करियर में बड़े परिवर्तन के योग हैं। संपत्ति लाभ और लंबी यात्राएं होंगी।शनिवार को खाने पीने की वस्तुओं का दान करें।

कर्क राशि – शनि की ढैय्या उतरने से स्थितियां थोड़ी बेहतर होंगी। विवाह के योग प्रबल होते जाएंगे। शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

सिंह राशि – आपके लिए अब ढैय्या का आरम्भ होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में किसी तरह का जोखिम न लें। एक लोहे का छल्ला धारण कर लें।

कन्या राशि – शनि बहुत सारे मेहनत के बाद फल देंगे। करियर में स्थान परिवर्तन के योग बन जाएंगे। इस समय मनचाहा विवाह हो सकता है। नित्य सायं शनि मंत्र का जप करें।

तुला राशि – शनि आपके लिए विशेष अनुकूल होंगे। जीवन की तमाम स्थितियों में सुधार होगा। शनिवार को खाने पीने की वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक राशि – कार्यों में बाधा के साथ लाभ के योग रहेंगे। सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पीपल के नीचे शनिवार को दीपक जलाएं।

धनु राशि – धनु राशि वालों के लिए आपके लिए अब शनि की ढैय्या आरंभ होगी। करियर में व्यस्तता बढ़ेगी। स्थान परिवर्तन के लिए तैयार रहें। नित्य सायं शनि मंत्र का जप करें।

मकर राशि – शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा। संपत्ति और धन की स्थिति अच्छी रहेगी। एक लोहे का छल्ला अवश्य धारण कर लें।

कुंभ राशि – साढ़ेसाती का अंतिम चरण आरम्भ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। हालांकि खर्चे घटने से धन का संचय होगा।

मीन राशि – आपकी साढ़ेसाती का मध्य चरण आरंभ होगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रह सकता है। शनिवार की शाम को पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

 

Related Articles

Back to top button