Uncategorized

Sukma Naxal Encounter: एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुबह से चल रही दोनों तरफ से फायरिंग

Sukma Naxal Encounter

सुकमा: Sukma Naxal Encounter प्रदेश में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान जारी है। जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और लगातार सुरक्षाबलों को सफलताएं भी मिल रही है। अब जवान नक्सलियों के गढ़ तक पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह से ही मुठभेड़ जारी है।

Read More: 29 March Ka Rashifal: नौकरी, व्यापार, लेन-देन में होंगे कामयाब, प्यार के मामले में ये राशियां होगी लकी, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Sukma Naxal Encounter आपको बता दें कि ये मुठभेड़ गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में चल रही है। बताया जा रहा है सुरक्षा बलों के जवान और डीआरजी के जवान मौके पर मौजूद है। लगातार नक्सलियों को उनकी फायरिंग का मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। ये जो अभियान चल रहा है केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मिशन 2026 का है।

Read More: Suzlon Share Price: सुजलॉन के शेयर का भाव टारगेट प्राइज से ऊपर जानें की संभावना, स्टॉक को खरीदनें की मची होड़ – NSE:SUZLON, BSE:532667 

बताया जा रहा है कि 30 से 40 की संख्या में नक्सली मुठभेड़ में शामिल है। जवान भी बड़ी संख्या में वहां मौजूद है। लगातार दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। जवानों का पूरा प्रयास है कि किसी भी तरीके से जो नक्सली वहां मौजूद है उन्हें घेरा जाए और उन्हें मौके पर ही घेरा जाए।

Related Articles

Back to top button