Uncategorized

President Droupadi Murmu CG Visit : छत्तीसगढ़िया, सबले बढ़िया.. राष्ट्रपति मुर्मू के शब्दों पर विधायकों ने थपथपाई मेज, सीएम साय बोले- हम विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए प्रतिबद्ध

रायपुरः President Droupadi Murmu CG Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं। विधानसभा पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई थी। विधायक की जिम्मेदारी निभाना जनसेवक के भावना से बड़े सौभाग्य की बात होती है। इस विधानसभा की इतिहास को जानकर ये मान्यता मजबूत हुई है कि छत्तीसगढ़िया, सबले बढ़िया।

Read More : Jaat Trailer Out: सनी देओल का पुराना अंदाज देख फैंस हुए गदगद, ‘जाट’ के ट्रेलर में दिखा दमदार एक्शन 

President Droupadi Murmu CG Visit इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति के आगमन पर कृतज्ञता ज्ञापन करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती दिवस मना रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। लोकतंत्र की जड़ें भारत में वैदिक काल से मजबूत रही है। विधानसभा के सदस्य सत्र के लिए बहुत मेहनत करते हैं। एक अच्छे वातावरण में सदन का काम बेहतर चल रहा है। हाल में विधानसभा सदस्यों के लिए आईआईएम रायपुर पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि सीखने की प्रक्रिया चलते रहने चाहिए। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है।

Read More : Rahul Gandhi on RSS: देश की शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने में लगा है RSS! राहुल गांधी का बड़ा बयान, PM मोदी को लेकर कही ये बात 

सीएम साय ने एक्स पर कही ये बात

कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने एक्स पर राष्ट्रपति के भाषण का अंश भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि हमारी विधानसभा की 25 वर्षों की यात्रा लोकतंत्र की सुदृढ़ परंपराओं की प्रतीक है। वर्ष 2000 में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में बने इस राज्य का यह रजत वर्ष, संयोग से उनके जन्मशताब्दी वर्ष में पड़ रहा है, जिसे हम “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मना रहे हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के गौरवशाली 25 वर्षों के उत्सव में देश की प्रथम नागरिक, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी हमारे बीच उपस्थित रहीं। आज हम सभी ने ‘शिष्य भाव’ से माननीय राष्ट्रपति जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। हम सभी मिलकर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button