Uncategorized

Neemuch Garlic Chori: खेत से लहसुन खोदकर उड़ा ले गए शातिर चोर.. पिकअप लेकर ले आये थे, लगाई 2 लाख रुपये की चपत..

Madhya Prdesh Neemuch Garlic Chori

Madhya Prdesh Neemuch Garlic Chori: नीमच: जिले के मनासा थाना क्षेत्र के चपलाना गांव में लहसुन के बढ़ते दामों के बीच चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक किसान के खेत से 25 क्विंटल लहसुन चुरा लिया।

Read Also: हॉकी इंडिया ने महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 65 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा की

कैसे हुई चोरी?

घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की है। चोर पिकअप वाहन लेकर आए और खेत में सूखने के लिए रखे लहसुन के गुच्छों को लादकर फरार हो गए।

सुबह किसान को लगी चोरी की जानकारी

Madhya Prdesh Neemuch Garlic Chori: चपलाना निवासी किसान रूपचंद्र कुशवाहा जब सुबह अपने खेत पहुंचे, तो लहसुन गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मनासा थाना पुलिस को सूचना दी।

चोरी गए लहसुन की कीमत करीब 2 लाख रुपये

क्विंटल लहसुन की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button