देश दुनिया

पांच जनवरी से आसमान होगा साफ, पर बढ़ जाएगी ठंड

रांची सबका संदेस न्यूज़ –झारखंड से पश्चिमी विक्षाेभ का असर कम हाे रहा है। इस कारण पांच जनवरी से अासमान साफ रहेगा, पर ठंड बढ़ेगी। अगले दाे सप्ताह तक तापमान गिर सकता है। 24 घंटे में रांची अाैर कांके का न्यूनतम तापमान बढ़ा है। रांची कान्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री अाैर कांके का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार विक्षाेभ का असर पांच जनवरी से खत्म हाे जाएगा। इससे न्यूनतम तापमान गिरेगा। सुबह में धुंध अाैर काेहरा छाएगा।

16 तक पांच से 11 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान के आसार
माैसम केंद्र ने दाे सप्ताह की माैसम रिपाेर्ट जारी की है। इसमें तीन से 16 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 5 से 11 डिग्री के बीच रहने के अासार हैं।

29 साल का रिकॉर्ड
1991 के चार जनवरी काे रांची का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री पहुंचा था। जबकि पिछले 10 साल में जनवरी महीने में सबसे कम न्यूनतम तापमान एक जनवरी 2008 काे 3.2 डिग्री था। उसके बाद से चार से सात डिग्री के बीच रहा। लेकिनमौसम वैज्ञानिकाें की मानें ताे इस जनवरी ठंड बढ़ सकती है। तापमान पांच डिग्री से नीचे अाने की संभावना है। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रंाची के अनुसार चार जनवरी काे भी रांची सहित झारखंड के कर्इ हिस्साे में बादल छाए रहेंगे।

जमशेदपुर… मौसम साफ होते ही 10 डिग्री के नीचे आ सकता है तापमान
जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से घीरे बादल शनिवार दोपहर बाद धीरे-धीरे छंटने शुरू होंगे। रविवार से मौसम साफ होगा। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ। मौसम साफ होते ही तापमान गिरकर 10 डिग्री के नीचे आसकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी बादल होने से हवा में नमी की मात्रा अधिक है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। रविवार को जैसे ही बादल हटेगा, तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।

धनबाद… रविवार से तापमान में आएगी गिरावट
बादल छंटने पर शनिवार काे शहर में काेहरे की धुंध रह सकती है। वैसे, शनिवार को भी अासमान में बादलों की अावाजाही बनी रहेगी। छिटपुट बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी अा सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 20 डिग्री अौर न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। रविवार से तापमान में गिरावट अाएगी। पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। सोमवार अौर मंगलवार को भी एेसी ही ठंड रहेगी। बुधवार को अासमान में फिर से बादल लाैटेंगे अाैर छिटपुट बारिश भी करा सकते हैं।

हिमालय से अानेवाली हवाअाें से शीतलहरी
मानसून ट्रैकिंग एक्सपर्ट डाॅ एसपी यादव ने बताया कि बादल छंटने पर दो दिनों तक पारा गिरेगा। हिमालय की अोर से ठंड हवाअों के अाने से शीतलहरी की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि, शनिवार को दिन में धूप निकलेगी, लेकिन बादलों के अाने-अाने से ठंड भी महसूस होगी। रविवार से दिन में अच्छी धूप खिलेगी।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

 

Related Articles

Back to top button