केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुंगेली में आयोजित व्यापार मेला में शामिल हुए

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुंगेली में आयोजित व्यापार मेला में शामिल हुए
छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट/ आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री, तोखन साहू ने प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर एवं जिला बालोद में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता की।
रायपुर में, श्री साहू ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, किरण सिंह देव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत संचालित प्रमुख नीतियों, कार्यक्रमों तथा आगामी कार्ययोजनाओं से संबंधित विस्तृत कर्तव्य विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में मंत्रालय की प्राथमिकताओं, शहरी विकास से जुड़े सुधारों तथा नागरिक-केंद्रित पहलों पर सारगर्भित चर्चा हुई।
इसके उपरांत, गुरूर एवं बालोद आगमन पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्री साहू का आत्मीय स्वागत किया गया। जन-स्नेह से अभिभूत होते हुए श्री साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। गुरूर में उन्होंने भक्त माँ कर्मा एवं श्रीकृष्ण के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तोखन साहू ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास को अत्यंत भावनात्मक एवं जन-संपर्क से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह उनके जनसेवा संकल्प को और अधिक मजबूत करता है।


