Vadodara Accident News: युवक ने कार से पहले तीन लोगों को कुचला, फिर बीच रोड में करने लगा ऐसा काम, वीडियो देखकर आपका भी खौल जाएगा खून

नई दिल्ली: Vadodara Accident News सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक अपनी कार में तीन लोगों को बुरी तरह से कुचल देता है। इसके बाद जब भीड़ ने उसे घेरा तो गलती मानने की जगह लड़का पहले तो अंग्रेजी में बिलबिलाने लगा। इसके बाद बीच रोड पर जोर जोर से धार्मिक नारे लगाने लगता है। देख आपका भी खून खौल उठेगा कि कोई कैसे किसी की जान से खिलवाड़ करने के बाद धार्मिक नारेबाजी कर सकता है।
Vadodara Accident News बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा ये वीडियो गुजरात के वडोदरा की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक प्राइवेट कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड कार से शख्स ने तीन लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया है। कार में उसके साथ एक और लड़का बैठा हुआ है। इसके बाद जब लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं तो सड़क पर जोर-जोर से नारे लगाने लगा।
यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी
वीडियो जो @WasimAkramTyagi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया, अब तक लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, और वीडियो पर लाइक्स की भी भरमार हो गई है।
वीडियो को लेकर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, “भाई थोड़ा और जोर से लगा, मजा नहीं आया।” वहीं, दूसरे यूजर ने इसे लेकर गंभीर रिएक्शन दिया और लिखा, “सोचो, किस कदर इस पीढ़ी के बच्चे बचने के लिए धर्म का सहारा ले रहे हैं।”
चेतावनी
वीडियो गुजरात के वडोदरा का है। जहां एक युवा ने कार से तीन इंसानों को कुचल दिया। कार डीऑन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है। pic.twitter.com/crbgnyvo4y
— Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi) March 13, 2025