Uncategorized

Actress Bhagyashree Injury: होली से पहले बड़े हादसे का शिकार हुई बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, सिर पर आई गंभीर चोट

Actress Bhagyashree Injury/ Image Credit: IBC24

मुंबई। Actress Bhagyashree Injury: 90 के दशक की बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया में’ अभिनय निभाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अस्पताल से कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।

Read More: Holika dahan video: पूरे देश में मनाया जा रहा होलिका दहन उत्सव, वीडियो में देखें रायपुर से लेकर दिल्ली तक की अनोखी झलक 

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस भाग्यश्री पिकलबॉल खेलने के दौरान उनके माथे पर चोट लग गई, जिसके बाद खून बहने लगा और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस चोट की वजह से भाग्यश्री के माथे पर 13 टांके आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर देखा जा सकता है कि, भाग्यश्री अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Read More: Holi Hair Care Tips: अब होली के रंगों से डैमेज नहीं होंगे बाल, बस होली खेलने से पहले और बाद इन टिप्स को करें फॉलो

Actress Bhagyashree Injury: वहीं दूसरी तस्वीर में उनके माथे पर पट्टी बंधी हुई है और वे चोट के बावजूद मुस्कुराती दिख रही हैं। वहीं एक्ट्रेस की हालत देखकर फैंस के चेहरे पर मायूसी छा गई। हाल देखने के बाद प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button