छत्तीसगढ़

नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जो शहर मे अटकले थी…अब दूर हो चुकी है

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़विनोद कुमार साहू कांकेर- नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जो शहर मे अटकले थी…अब दूर हो चुकी है! पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का चुनाव कर लिया है!

जहाँ कांकेर नगरपालिका से पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह ठाकुर की पत्नी सरोज ठाकुर को अपना नया अध्यक्ष चुना है! तो उपाध्यक्ष मकबूल खान को चुना गया!

https://youtu.be/T1kHlnMuwK8

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी सरोज ठाकुर के पक्ष मे 21 मे से 16 मत पड़े! वही बीजेपी प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कौशिक के पक्ष मे मात्र 5 वोट ही पड़े! चुनाव मे मुख्य बात यह सामने आई है कि बीजेपी के दो पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष मे अपना वोट किया!

जीत के बाद कोंग्रेसियो ने आतिशबाजी और नारे लगाकर एक दूसरे को बधाई दी ! वही सरोज ठाकुर के जीत की खबर सुनकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी के साथ विधायक शिशुपाल शोरी भी पहुँचे और जीत की बधाई भी दी!

इसी सिलसिले मे बात की जाये बाकि के 4 नगर पंचायत की तो-

पखांजूर- से कांग्रेस के बप्पा गांगुली और उपाध्यक्ष पद के लिए माया रानी सरकार!

चारामा नगर पंचायत से भाजपा के प्यारेलाल देवांगन अध्यक्ष तो कांग्रेस के नरेंद्र यादव यहाँ हार हाथ लगी!

बात की जाये नगर पंचायत अंतागढ़ की तो बीजेपी के राधेलाल नाग अध्यक्ष और निर्दलीय अमल नरवास बने उपाध्यक्ष!

भानुप्रतापपुर से अध्यक्ष कांग्रेस के सुनील बबला पाढ़ी!

भाजपा के कमलेश गावड़े उपाध्यक्ष चुने गए!

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button