Today News and LIVE Update 12 March 2025: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे मोहन सरकार का दूसरा बजट, होली से पहले साय कैबिनेट की बैठक आज, जानें देशभर की बड़ी खबरें

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे मोहन सरकार का दूसरा बजट
Today News and LIVE Update 12 March 2025: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा तीन है। आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश करने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल मोहन सरकार 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकते हैं। बता दें कि इस बजट में सभी वर्गों के साधने का प्रयास रहेगा। गरीब, युवा, महिला और किसानों पर फोकस रहेगा तो 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे। तो वहीं सरकारी कर्मचारी भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर आस लगाए बैठे हैं। हालांकि मोहन सरकार बजट के जरिए कर्मचारियों को होली के पहले खुशखबरी दे सकती है।
होली से पहले साय कैबिनेट की बैठक आज
Today News and LIVE Update 12 March 2025: छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक होगी। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शाम 6 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बता दें कि पिछली बैठक बजट से एक दिन पहले हुई थी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। अंग्रेजी शराब पर लगने वाला 9.5% आबकारी शुल्क खत्म किया गया था। तय किया गया था कि साल 2025-26 की आबकारी नीति साल 2024-25 की तरह ही होगी। सरकार ने सरकारी परिसरों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए लोक परिसर (बेदखली) संशोधन विधेयक-2025 को मंजूरी दी थी। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में लंबित मामलों के तेजी से निपटारे के लिए एक नया सदस्य पद सृजित किया गया था।