Baloda Bazar Zila Panchayat Adhyaksh: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, बागी प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

बलौदाबाजार: Baloda Bazar Zila Panchayat Adhyaksh त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब जिला और जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा है। आज बलौदाबाजार जिला पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव किया गया। यहां से आनंद यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है। लेकिन अध्यक्ष चुनाव के बाद भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा हो गया।
Baloda Bazar Zila Panchayat Adhyaksh मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर आनंद यादव का चुनाव किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने पार्टी कार्यालय में हंगामा कर दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा का घेराव किया है। हालात को देखते हुए भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बताया गया कि बागी होकर चुनाव लड़े प्रत्याशी को भाजपा ने अपना अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया था। भाजपा कार्यकर्ताओं को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने हंगामा कर दिया। फिलहाल पार्टी कार्यालय में बवाल जारी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये बवाल क्या रंग लाता है?