Women’s Day Wishes 2025: ‘नारी के बिना पुरुष अधूरा है, नारी से ही घर पूरा है’, इन स्पेशल संदेशों के साथ कहें Happy Women’s Day

नई दिल्ली। Women’s Day Wishes 2025: हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस पर हर साल थीम निर्धारित की जाती है। साल 2025 यानी इस साल थीम का नाम है- Accelerate Action यह थीम महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तेजी से प्रगति करने की अपील करती है। महिला हमारे जीवन को काफी हद तक परिभाषित करते हैं, आपके साथ उनके विशेष रिश्ते हैं तो उसे भीड़ से अलग दिखने का अवसर छोड़ना गलत नहीं होगा। ऐसे में इस महिला दिवस पर कुछ शानदार शुभकामना संदेश के साथ उन्हें महिला दिवस की बधाई देकर उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं।
1. मुस्कराकर और दर्द भुलाकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी. हर पग को रोशन करने वाली, वो शक्ति हैं एक नारी… हैप्पी विमन्स डे 2025
2. मां के साथ ममता मिलती है, बहन से मिलता है हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती है जीवन की नैया पार।
नारी के बिना पुरुष अधूरा है, नारी से ही घर पूरा है।
Happy Women’s Day!
3. कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता,
लेकिन सच तो ये है कि
औरत के बिना कोई घर नहीं होता।
Happy Women’s Day, Dear!
4. स्त्री ही समाज की नींव है, अगर स्त्री मजबूत होगी तो समाज भी मजबूत होगा…महिला दिवस की शुभकामनाएं!
5. हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए, पर एक स्त्री अकेली ही काफी है.. घर को स्वर्ग बनाने के लिए! महिला दिवस की शुभकामनाएं