Sikandar Song Zohra Jabee Release: रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म सिकंदर का गाना ‘जोहरा जबीं’, आप भी देखें यहां

मुंबई: Sikandar Song Zohra Jabee Release: बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का पहला गाना ‘जोहरा जबीं’ रिलीज़ हो चुका है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। बेहतरीन बीट्स, ग्रैंड विजुअल्स और दमदार कोरियोग्राफी के साथ यह गाना ईद के जश्न को दोगुना करने आ गया है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म के इस गाने ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह जगा दिया है।
गानें में दिखीं सलमान-रश्मिका की केमिस्ट्री
Sikandar Song Zohra Jabee Release: ‘जोहरा जबीं’ गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी की अलग ही केमिस्ट्री देखने को मिली है। सलमान के परफेक्ट डांस मूव्स और रश्मिका की दिलकश अदाओं ने गाने को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है और प्रीतम ने इस गानें के लिए म्यूजिक दिया है। फराह और प्रीतम की जुगलबंदी ने जोहरा जबीं’ पूरी तरह से एक ग्रैंड म्यूजिकल ट्रीट बनाया है।
‘जोहरा जबीं’ गाने को एक भव्य सेटअप में शट किया गया है। इस गाने को ढेरों डांसर्स की एनर्जी और कलरफुल विजुअल्स इसे एक परफेक्ट पार्टी नंबर बनाते हैं। नक्श अज़ीज और देव नेगी की जोशीली आवाज़ ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं, वहीं समीर और दानिश साबरी के बोल इसे और यादगार बना देते हैं।
ईद पर रिलीज होगी ‘सिकंदर’
Sikandar Song Zohra Jabee Release: जोहरा जबीं’ फिल्म की ग्रैंड दुनिया की एक झलक दे रहा है। फिल्म में एक्शन, इमोशन्स और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। सिकंदर 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।