Dilip Kumar Jaiswal Bihar BJP: दिलीप जायसवल बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष.. विधानसभा चुनावों में गठबंधन धर्म निभाने की होगी जिम्मेदारी

Dilip Kumar Jaiswal appointed as the President of Bihar BJP: पटना: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के लिए दिलीप कुमार जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने उनके नाम की घोषणा की। यह ऐलान पटना के बापू सभागार में आयोजित बैठक के दौरान किया गया।
गौरतलब है कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में दिलीप कुमार जायसवाल के सामने भाजपा-जदयू गठबंधन को मजबूत करने और पार्टी को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। उनकी नियुक्ति से बिहार भाजपा के नेताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में भाजपा और अधिक मजबूत होगी और आगामी चुनावों में जीत दर्ज करेगी।
गिरिराज सिंह बोले – मिलेगी मजबूती
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप कुमार जायसवाल की नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, “दिलीप जायसवाल जी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है, इससे हमें बहुत ज्यादा मजबूती मिलेगी।”
इसी तरह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने भी इस नियुक्ति पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “दिलीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, उनके नेतृत्व में बीजेपी और आगे बढ़ेगी। नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में यहां NDA की सरकार बनेगी। जनता में जबरदस्त उत्साह है।”
2025 में बनेगी NDA की सरकार: नित्यानंद राय
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “भाजपा बिहार प्रदेश संगठन पर्व मना रही है, जिसके तहत अपने नए अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। बिहार को एक ऐसा अध्यक्ष मिला है, जो अनुभवी, सरल स्वभाव का और कर्मठ नेता है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप जायसवाल का नेतृत्व हमें 2025 में शानदार बहुमत के साथ NDA की सरकार बनाने में मदद करेगा।”
दिलीप कुमार जायसवाल की नियुक्ति के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बिहार में भाजपा और अधिक मजबूत होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में NDA को बड़ी सफलता मिलेगी।
#WATCH | Patna, Bihar | BJP leader Syed Shahnawaz Hussain says, “…Dilip Jaiswal has become the state president, and under his leadership, BJP will move further ahead… NDA government will be formed here under the leadership of Nitish Kumar ji. There is a lot of enthusiasm… pic.twitter.com/VNyIbsKOOd
— ANI (@ANI) March 4, 2025