Uncategorized

Govt Employees Retirement News: खतरे में है इन सरकारी कर्मचारियों की नौकरी! समय से पहले होंगे रिटायर, सरकार के इस आदेश से मचा हड़कंप

Govt Employees Retirement News

वाशिंगटन : Govt Employees Retirement News अमेरिका में संघीय एजेंसियों को कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने के लिए योजनाएं विकसित करनी होंगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा भेजे गए एक परिपत्र में यह कहा गया है। इस परिपत्र में सरकारी कार्यबल को कम करने की राष्ट्रपति की कवायद पर जोर दिया गया है।

Read More: Chhattisgarh Ki Baat: ‘GATI’ वाले बजट से होगी प्रदेश की प्रगति!.. कांग्रेस ने बताई ‘दुर्गति’, बजट पर क्या है सियासतदानों की राय, देखें

Govt Employees Retirement News  बता दें कि हजारों परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया है और अब प्रशासन सिविल सेवा वाले अधिकारियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। परिपत्र के अनुसार एजेंसियों को 13 मार्च तक अपनी योजनाएं प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इससे न केवल कर्मचारियों की छंटनी होगी बल्कि कई पद पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे। इसका परिणाम सरकारी कामकाज के तरीके में व्यापक बदलाव हो सकता है।

Read More: Face to Face Madhya Pradesh: लाडली की गुहार.. इज्जत तार-तार और कितनी बार? मध्यप्रदेश में रेप और क्राइम से उठने लगे गंभीर सवाल

‘सरकार अकुशल कर्मचारियों का बोझ ढो रही है’

‘व्हाइट हाउस’ के प्रबंधन और बजट कार्यालय के निदेशक रसेल वॉट और मानव संसाधन एजेंसी के रूप में काम करने वाले कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के कार्यकारी निदेशक चार्ल्स एजेल के सर्कुलर में कहा गया है, ‘‘संघीय सरकार अकुशल कर्मचारियों का बोझ ढो रही है। ये कर्मचारी अमेरिकी जनता के लिए परिणाम नहीं दे रहे हैं।’’

Read More: BSNL Tariff Plan: मात्र 200 रुपए एक्स्ट्रा खर्च कर पाएं 6 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी, BSNL का ये प्लान जानकर ख़ुशी से झूम उठेंगे आप 

ट्रंप ने दिए थे संकेत

ट्रंप ने कर्मचारियों की छंटनी का संकेत एक कार्यकारी आदेश में दिया था, जिस पर उन्होंने एलन मस्क के साथ हस्ताक्षर किए थे। ‘फेडरल रीयल एस्टेट’ का प्रबंधन करने वाले ‘सामान्य सेवा प्रशासन’ ने हाल ही में कहा था कि कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा रही है। यह सर्कुलर ऐसे समय में आया है जब ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट की है।

Related Articles

Back to top button