छत्तीसगढ़

स्वयंसेविका मुस्कान मैत्री का चयन 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में। राष्ट्रीय-सेवा-योजना कार्यक्रम अधिकारी- दिलीप कुमार शर्मा।

स्वयंसेविका मुस्कान मैत्री का चयन 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में। राष्ट्रीय-सेवा-योजना कार्यक्रम अधिकारी- दिलीप कुमार शर्मा।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
शासकीय बुनियादी प्रशिक्षण संस्था बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका मुस्कान मैत्री जो कि भारत स्काउट गाइड से भी पूर्व से जुड़ी है का चयन छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए चयन हुआ है।
यह जंबूरी दिनांक 04 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक, स्थान- रोहट (जोधपुर -पाली मार्ग) राजस्थान में आयोजित हो रहा है।
जिसका उद्घाटन भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य श्री कलराज मिश्र माननीय राज्यपाल राजस्थान एवं अध्यक्षता श्री अशोक गहलोत माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान ने की।
इस जंबूरी में विश्व भर के पैंतिस हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहें हैं।
यह भारत स्काउट गाइड का सबसे बड़ा आयोजन होता है, जिसमें शहर के बी टी आई के छात्राध्यापिका मुस्कान मैत्री को गौरव प्राप्त हुआ है।
इस गौरव के क्षण में संस्था के प्राचार्य श्री अहर्लिश पाल, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना दिलीप कुमार शर्मा एवं आचार्य गणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए।
मुस्कान मैत्री वर्तमान में संस्था के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की दल नायिका भी है। सभी स्वयंसेवकों ने भी उन्हें बधाई दी है।

उक्त जानकारी हमें राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री दिलीप कुमार शर्मा जी द्वारा दिया गया।

Related Articles

Back to top button