Uncategorized

Udne Ki Aasha Written Update 28 February 2025: देशमुख परिवार में आने वाला है नन्हा मेहमान! तेजश पर फूटेगा रोशनी का गुस्सा, रिया को वापस लाने सचिन बनाएगा प्लान

Udne Ki Aasha Written Update 28 February 2025| Photo Credit: hotstar

Udne Ki Aasha Written Update 28 February 2025: Star Plus का पॉपुलर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ इन दिनों दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खिंचे हुआ है। शो काफी टाइम से टीआरपी की रेस में टॉप 5 पर अपनी जगह बनाए हुए है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि बहूभात की रस्म में हुए बवाल के बाद रिया ने अपने मायके में ही रहने का फैसला ले लिया है तो वहीं सचिन और सायली भी अब घर से बाहर नहीं जा रहे हैं। परेश के चलते रेणुका अब मजबूर हो गई है। आज के एपिसोड की बात करें सायली रोशनी से उसके पिता के बारे में पूछेगी। रेणुका भी रोशनी से जबाव मांगती है और कहती है कि, क्या वो उसे बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है। ये सुनकर रोशनी डर जाएगी।

Read More: Anupama Written Update 28 February 2025: राही के असली पिता से टकराएगी अनुपमा, थप्पड़ का बदला लेने गौतम रचेगा साचिश, प्रेम को पाने के लिए

Udne Ki Aasha Written Update 28 February 2025

रोशनी की बिगड़ी तबीयत

एपिसोड में आप आगे देखेंगे कि रोशनी को उल्टी आने लगेगी, जिसके कारण वो कमरे में चली जाएगी। परेश उसकी मदद के लिए रोशनी के पीछे जाता है और पूछता है कि, क्या हुआ। रोशनी कहती है कि उसे नहीं पता फर दोनों बाहर आते हैं। इस बीच, सचिन परेश से पूछता है कि रोशनी को क्या हुआ। परेश कहता है कि उसे कैसे पता होगा, और फिर वह रोशनी से पूछता है कि उसे क्या हुआ। रोशनी कहती है कि उसे अच्छा नहीं लग रहा है और फिर आराम करने के लिए कमरे के अंदर जाती ही रहती है कि रेणुका उसे रोक लेती है और उसके लक्षणों के बारे में पूछती है।

क्या सच में प्रेग्नेंट है रोशनी

रोशनी का बातें सुनकर रेणुका बेहद खुश हो जाती है, जिससे सभी कंफ्यूज हो जाते हैं। परेश रेणुका से उसकी खुशखबरी के बारे में पूछता है। रेणुका उसे बताती है कि रोशनी प्रेग्नेंट है। ये सुनकर रोशनी और तेजश दोनों चौंक जाते हैं। रोशनी रेणुका से कहती है कि उसे नहीं लगता कि वह प्रेग्नेंट है, लेकिन रेणुका उसकी बात सुनने से इनकार कर देती है। इधर, परेश रेणुका को सलाह देता है कि उन्हें डॉक्टर से कंफर्म करवाना चाहिए। फिर वह तेजश से रोशनी को अस्पताल ले जाने के लिए कहता है। तेजश बात मान तो जाता है पर वहां से हटता नहीं। ये देख सभी उससे सवाल करते हैं। सायली सचिन से कहती है कि उसे लगता है कि तेजश खुश है, इसलिए वह ऐसा व्यवहार कर रहा है।

Read More: YRKKH Written Update 28 February 2025: शिवानी को घर से बाहर निकालने के लिए दादी सा और विद्या ने रची साजिश, अपनी पहचान खो देगा अरमान

अस्पताल जाएंगे रोशनी और तेजस

रेणुका रोशनी को खाना खिलाती है और फिर तेजश के साथ उसे अस्पताल भेज देती है। फिर वह भगवान का शुक्रिया अदा करती है। रेणुका सायली को ताना मारती है और फिर चली जाती है। सायली परेशान हो जाती है, इसलिए वह अंदर चली जाती है। सचिन परेश से शिकायत करता है। परेश उसे रेणुका को नज़रअंदाज़ करने के लिए कहता है। इधर, अस्पताल जाते समय रोशनी शिखा से मिलती है। शिखा रोशनी के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनकर खुश हो जाती है और तेजश को बधाई देती है। तभी रोशनी कहती है कि उसे डॉक्टर से कंफर्म करना है। इसी बीच तेजश रोशनी को एक तरफ ले जाता है और पूछता है कि क्या वे अपने बच्चे की ज़िम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उसके पास नौकरी नहीं है।

तेजश पर फूटेगा रोशनी का गुस्सा

रोशनी तेजश के बच्चे की ज़िम्मेदारी लेने से डरने पर परेशान होकर गुस्सा हो जाती है। वह उसे डांटती है और उसे कंपनी में इंटरव्यू डिलाने कहती है। रोशनी  शिखा के साथ अस्पताल जाती हौ और तेजन इंटरव्यू के लिए निकल जाता है। शिखा रोशनी से उससे गुस्से की वजह पूछेगी, जिसपर वो बताएगी की रेणुका के सवालों का जवाब नहीं होने के कारण उसने नाटक किया है, वो प्रेग्नेंट नहीं है। ये सुनकर  शिखा चौंक जाती है। वह रोशनी से पूछती है कि क्या वह कुछ और दिनों तक अपनी गर्भावस्था का नाटक जारी रखेगी। इस पर रोशनी इनकार कर देगी और रिया को अपना मोहरा बनाएगी।

Read More: Adaa Khann Hot Pic: अदा खान ने वनपीस ड्रेस में हाई किया इंटरनेट का पारा 

Udne Ki Aasha Written Update 28 February 2025: रेणुका को चिढ़ाएगा परेश 

इधर देशमुख के घर पर, परेश रेणुका से कहता है कि वह अति उत्साहित न हो और रोशनी के अस्पताल से लौटने तक इंतज़ार करे। रेणुका पूरे विश्वास के साथ कहती है कि रोशनी प्रेग्नेंट है, इसलिए परेश उसे चिढ़ाता है। उसे यह भी पता चलता है कि रेणुका भी इसे एक प्रतियोगिता के रूप में देख रही है, इसलिए वह परेशान हो जाता है। रेणुका भगवान से प्रार्थना करती है। इसी बीच शकुंतला आमों से भरा थैला लेकर वहां आती है। रेणुका दादी बनने के बारे में अपनी खुशी शकुंतला से शेयर करती है। फिर वह सायली को आमों को अंदर ले जाने के लिए बुलाती है। तभी सायली का पैर फिसल जाता है, हालांकि सचिन उसे गिरने से बचा लेता है।

Read More: GHKKPM Written Update 28 February 2025: तेजू पर सितम ढा रही लक्ष्मी.. अदिति से बर्दाश्त नहीं हो रही अपनी मां की हरकत, जूही से मिलने जाएगा नील 

रेणुका परेश से शिकायत करती है। परेश सचिन और सायली का बचाव करता है। बाद में, रोशनी घर लौटती है और परिवार के लोगों को बताती है कि वह प्रेग्नेंट नहीं है। ये सुनकर रेणुका परेशान हो जाती है। शकुंतला पूछती है कि क्या रिया देशमुख के घर वापस नहीं आएगी? इसके बाद फिर रेणुका सचिन और सायली को उनके घर से बाहर निकालने का ठानती है, यह सोचकर कि वे रिया के फैसले के लिए जिम्मेदार हैं।

 

Related Articles

Back to top button