Eid holiday: अब इस हिंदू त्योहार में नहीं मिलेगा अवकाश, ईद पर मिलेगी दो दिनों की छुट्टी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: Eid holiday पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता नगर निगम में एक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अब विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी रद्द कर दी गई है। दरअसल, इस साल पड़ने वाली विश्वकर्मा पूजा पर छुट्टी नहीं रहेगी। वहीं दूसरी ईद के एक दिन की छुट्टी बढ़ाकर दो दिन कर दी। यह आदेश खासतौर पर हिंदी मीडियम स्कूलों के लिए था।
Eid holiday इस संबंध में केएमसी के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार में कहा गया है कि इस बार 17 सितंबर को पड़ने वाली विश्वकर्मा पूजा में छुट्टी नहीं रहेगी। इसकी जगह में ईद में एक की जगह दो छुट्टियां रहेगी।
इस आदेश पर कोलकाता में जमकर बवाल हुआ है। लोग इस निर्णय से खुश नहीं हैं, खासकर वे जो विश्वकर्मा पूजा मनाते हैं। इस बदलाव ने धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया, जिससे कई लोगों ने इसका विरोध किया।
अब इस आदेश को लेकर बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा नेता जगन्नाथ चटर्जी ने कोलकाता नगर पालिका के इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने दावा किया कि कोलकाता नगर पालिका का यह निर्णय पश्चिम बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश में बदलने का एक और प्रयास है।
आपको बता दें कि कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी आदेश में साफ साफ लिखा गया था कि 17 सितंबर 2025 को विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी नहीं रहेगी क्योंकि इस छुट्टी के बदले ईद उल फितर की छुट्टी बढ़ा दी गई है। इस आदेश के अनुसार राज्य में ईद उल फितर की छुट्टी 31 मार्च 2025 और 1 अप्रैल 2025 को घोषित की गई थी।