Uncategorized

CG Panchayat Chunav 2025 Voting: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज, 53 लाख 28 हजार 371 मतदाता करेंगे वोटिंग, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

CG Panchayat Chunav 2025। Photo credit- Customize IBC24

रायपुर: CG Panchayat Chunav 2025 Voting छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 का तीसरा और अंतिम चरण आज 23 फरवरी 2025 को संपन्न हो रहा है। इस चरण में राज्य के 50 विकासखंडों में मतदान हो रहा है, जहां 53 लाख 28 हजार 371 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 11,430 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Read More : Mahakumbh Conclave 2025: फैशन के लिए महाकुंभ में स्नान और हिंदुत्व से जुड़ रहे युवा? कथा वाचक भूमिका देवी ने दिया मजेदार जवाब

चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी और पद

CG Panchayat Chunav 2025 Voting तीसरे चरण में निम्नलिखित पदों के लिए मतदान हो रहा है:

पंच: 30,990 पद (उम्मीदवार – 76,199)
सरपंच: 3,802 पद (उम्मीदवार – 17,191)
जनपद सदस्य: 1,122 पद (उम्मीदवार – 4,659)
जिला पंचायत सदस्य: 145 पद (उम्मीदवार – 839)

Read More : Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षकों की भर्ती में B.Ed की डिग्री अनिवार्य.. HC के डिवीजन बेंच ने छूट के प्रावधान को बताया असंवैधानिक

मतदान का समय और सुरक्षा व्यवस्था

CG Panchayat Chunav 2025 Voting मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जबकि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से मतदान का समय सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Read More : Jammu Bus Accident: खाई में गिरी वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस, दर्जनों यात्री घायल, मचा हड़कंप

लोकतंत्र की नई रोशनी: पूवर्ती गांव में पहली बार मतदान

CG Panchayat Chunav 2025 Voting एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कदम के तहत, सुकमा जिले के नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में पहली बार मतदान हो रहा है। यह क्षेत्र वर्षों से नक्सली प्रभाव में था, लेकिन प्रशासन की सशक्त रणनीति के चलते अब यहां मतदान संभव हुआ है।

Read More : ICC Champions Trophy 2025: हारी हुई बाजी जीत गए कंगारू.. इंग्लैण्ड के 351 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने किया पार, देखें पूरा स्कोरकार्ड..

चुनाव के पूर्व चरण और मतगणना

प्रथम चरण: 17 फरवरी 2025
द्वितीय चरण: 20 फरवरी 2025
मतगणना एवं परिणाम घोषणा: 25 फरवरी 2025

Related Articles

Back to top button