Uncategorized

Mahashivratri 2025: महादेवघाट में महाशिवरात्रि पर होगा भव्य आयोजन, परंपरागत रीति से निभाई जाएगी भगवान शिव और माता पार्वती की विवाह की रस्में

Mahashivratri 2025। Image Credit: IBC24 File Image

रायपुर।Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के अवसर पर रायपुर के मंदिरों में भव्य उत्साह का माहौल है। इस वर्ष महादेवघाट स्थित हाटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की हर रस्म परंपरागत रीति से निभाई जाएगी। 24 फरवरी को विवाह उत्सव की शुरुआत चूरमाटी रस्म से होगी। इसके बाद 25 फरवरी को तेल माटी की परंपरा निभाई जाएगी, उसके बाद 26 फरवरी को भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

Read More: Tamanna Bhatia in Mahakumbh: ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की इच्छा पूरी.. परिवार के साथ पहुंची महाकुम्भ, ‘ओडेला 2’ का खौफनाक टीजर रिलीज

माता पार्वती और भगवान शिव के विवाह के बाद, मंदिर में पूरे विधि-विधान से महाआरती होगी। इस दिन भगवान शिव का श्रृंगार अर्धनारीश्वर रूप में किया जाएगा, वहीं रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि का विशेष आयोजन होगा। 26 फरवरी की सुबह से ही भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना में लीन होंगे।

Read More: Mahakumbh Conclave 2025: महाकुंभ प्रयागराज से लेकर राजिम कुंभ कल्प का इतना महात्म्य क्यों? संत पंडोखर सरकार ने बताई पूरी बात

Mahashivratri 2025: इस दिन भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी, बूढ़ेश्वर मंदिर में इस बार महाकुंभ का दृश्य भी दिखाया जाएगा, जहां भक्तों को महाकुंभ का महत्व और उसकी पौराणिक गाथाएं बताई जाएंगी।

 

 

Related Articles

Back to top button