Uncategorized

Dulhan ki vidai ka video: शादी के बाद दुल्हन की विदाई के लिए दूल्हे ने उठाया ये कदम, देखकर हर कोई रह गया दंग, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Dulhan ki vidai ka video

झांसी: Dulhan ki vidai ka video शादी को लेकर हर युवा में खासा उत्साह रहता है। दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। वे अपने लुक, कपड़ों, लोकेशन, फोटोग्राफी, और थीम डेकोरेशन पर खास ध्यान देते हैं ताकि शादी सबसे अलग और खास लगे। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है जहां दुल्हन की विदाई अनोखे तरीके से हुई।

Read More: Ruckus At Farewell Party: फेयरवेल पार्टी के नाम पर स्कूली छात्र-छात्राओं का हुड़दंग, सड़क पर किया खतरनाक स्टंट, अब हुए निलंबित 

Dulhan ki vidai ka video दुल्हन के घर के सामने एक के बाद एक बुलडोजरों की लाइन लग गई। जिसके बाद दूल्हा अपने दुल्हन को विदा करवाने के बाद आगे-आगे कार में बैठकर निकला तो उनके पीछे कई बुलडोजरों के साथ बाराती नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ये शादी की अनोखी विदाई अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस अनोखी विदाई में दूल्हा-दुल्हन की कार के पीछे बुलडोजरों की लाइन थी, और बाराती नाचते-गाते हुए उनके साथ चल रहे थे।

Read More: Maha Shivratri Katha in Hindi: क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि? जानिए इस दिन की अलग-अलग पौराणिक कथाएं 

बुलडोजरों के साथ हुई दुल्हन की विदाई

मिली जानकारी के अनुसार, ये अनोखी शादी उत्तर प्रदेश की झांसी की है। जहां एक राहुल यादव नाम की युवक की शादी 20 फरवरी को हुई। जिसके बाद 21 की सुबह शुक्रवार को दुल्हन की विदाई थी। विदाई को खास बनाने के लिए दूल्हे ने दिलचस्प कदम उठाया। विदाई के लिए एक के बाद एक 12 बुलडोजर आकर खड़े हो गए। घर के आगे इतने सारे बुलडोजर क्या कर रहे हैं? हालांकि, जब लोगों को पता चला कि यह बुलडोजर एक्शन के लिए नहीं, बल्कि दुल्हन की विदाई के लिए आई हैं। मौके पर जुटे लोग खुशी और उत्सुकता से भर गए। वे इस अनोखे पल को देखने लगे।

Read More: Rajasthan Assembly Budget Session: कांग्रेस के 6 विधायक निलंबित, अब नहीं ले पाएंगे बजट सत्र में हिस्सा, इस वजह से की गई कार्रवाई 

अब इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो गया है और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button