मौसम विज्ञान केन्द्र ने कबीरधाम जिले को कोल्ड डे जारी किया

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- 2019 ने जाते-जाते सर्दी का अहसास करा दिया है। ठंड का आलम यह है कि रविवार को भी जिले के वनांचल के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। मैदानी क्षेत्र में भी ओस की बूंदे बर्फ बन गई। यह स्थिति सुबह-सुबह हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में से 15 में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। सभी जिलों के प्रशासनिक अमले को ठंड से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। इसमें कबीरधाम जिला भी शामिल है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आसमान में छाए बादल साफ होते ही उत्तर से तेज शुष्क हवाएं चलने लगी। इसी के असर से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। दरअसल पिछले तीन-चार दिनों से अरब सागर में बना चक्रवात खत्म हो गया है। इससे अब समुद्र से नमी आनी बंद हो गई है। नमी का प्रभाव खत्म होते ही उत्तरी शुष्क और बर्फीली हवा का प्रभाव बढ़ गया है।
ठंड के कारण गर्म कपड़ों का बाजार सजा
क्षेत्र में कोहरे के साथ हुए सर्दी के आगाज के बीच शहर में लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। ग्राहकों के रुझान को देखते हुए बाजार में गर्म कपड़ों के स्टाल सजने शुरू हो गए हैं। इन पर ग्राहकों की भी खासी भीड़ नजर आती है। सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है और लोगों की जेब पर महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग अपनी जेब व बजट के अनुसार सर्दी से बचाव के लिए खरीदारी कर रहे हैं। मध्यम वर्ग की भीड़ नई अस्थाई दुकानों पर अधिक देखी जा रही है। मशीनों से निर्मित आकर्षक डिजाइन वाले स्वेटर कंबल, जैकेट, मफलर, टोपी महिलाओं के कोट बधाों के गर्म कपड़े अब हर वर्ग के पसंद के अनुरूप बाजार में आ गए हैं।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117