खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक
अहिवारा नगर पालिका में भाजपा के बागी विद्यानंद कुशवाहा जीते

दुर्ग जिले की अहिवारा नगर पालिका में नतीजा चौंकाने वाला आया है। यहां भाजपा से बागी विद्यानंद कुशवाहा अध्यक्ष पद पर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के नटवर ताम्रकार और कांग्रेस के भुवन साहू को त्रिकोणीय मुकाबले में पराजित किया। अहिवारा नगर पालिका के 10 वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की जीत हुई है। कांग्रेस को महज दो वार्डों में जीत मिली है। वहीं तीन वार्डों में निर्दलियों को पार्षद चुना गया है। यहां पर अध्यक्ष पद पर भाजपा से विद्यानंद कुशवाहा की दावेदारी को नकारते हुए स्थानीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की पसंद पर नटवर ताम्रकार को फिर से टिकट दिया गया था। लेकिन मतदाताओं ने विधायक की पसंद को नकारते हुए अपना जनादेश भाजपा के बागी विद्यानंद कुशवाहा को दिया।