Chhattisgarh Election Result: ‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से मिली छत्तीसगढ़ में जीत’.. भाजपा सांसद संबित पात्रा ने दी सीएम साय और किरण सिंहदेव को बधाई

Sambit Patra on Chhattisgarh Election Result 2025: रायपुर: छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने अपना परचम लहराया। इसके अलावा, 49 नगरपालिकाओं में से 36 पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को केवल 8 सीटों पर सफलता मिली। 5 सीटें अन्य दलों के खाते में गई।
इसी तरह, 114 नगर पंचायतों में भाजपा ने वर्चस्व कायम किया। इनमें से 84 नगर पंचायतों में भाजपा विजयी रही, जबकि कांग्रेस को 20 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। शेष सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों और अन्य दलों ने सफलता हासिल की।
सांसद संबित ने दी बधाई
Sambit Patra on Chhattisgarh Election Result 2025: निकाय चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर पुरी के सांसद संबित पात्रा ने ‘एक्स’ पर सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनायें दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा “छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी नीतियों पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस प्रचंड विजय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।”
भाजपा की जीत पर जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री का संदेश
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार विजय प्रदेशवासियों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-कल्याणकारी और जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर अटूट विश्वास को दर्शाती है।”
Sambit Patra on Chhattisgarh Election Result 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस जीत को प्रदेश की जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जनादेश भाजपा सरकार के प्रति लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए प्रदेश में जन-कल्याण और विकास को गति देने का संकल्प दोहराया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की जनता के समर्थन और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
Sambit Patra on Chhattisgarh Election Result 2025: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के इस शानदार परिणाम से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी अब प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति देने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।