Uncategorized

Raipur Nikay Chunav Result LIVE Today: 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में बीजेपी की वापसी, मीनल चौबे ने इतने हजार वोटों से मारी बाजी

Raipur Nikay Chunav Result LIVE Today

रायपुर: Raipur Nikay Chunav Result LIVE Today छत्तीसगढ़ में आज शहर सरकार का फैसला होने जा रहा है। राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है। जिसके बाद अब नतीजा आना शुरू हो चुका है।

Read More: Govt Employees Fired: 10000 सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, गृह, कृषि सहित इन विभागों में हुई ताबड़तोड़ छटनी, सरकारी खर्च में कमी लाने के लिए लिया गया फैसला

Raipur Nikay Chunav Result LIVE Today मतदान के बाद लगातार चल रहे कयासों के बीच अब यह स्पष्ट होने में कुछ ही घंटों का वक्त बचा है कि किस पार्टी और उम्मीदवार का दबदबा रहेगा। आज शाम तक यह तय हो जाएगा कि राज्य के 10 नगर निगमों में किसकी महापौर बनने वाली है। राजधानी रायपुर नगर निगम की तो यहां भाजपा एकतरफा बढ़त बनाई हुई है। रायपुर की सत्ता पर भाजपा का एकतरफा कब्जा होते दिख रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे की बड़ी जीत हो चुकी है। 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा ने कब्जा किया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे करीब 74 हजार वोटों से चुनाव जीत गई है।

Read More: Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: इन नगर पंचायतों में बीजेपी का दबदबा, सभी नगर निगमों में आगे चल रही भाजपा, जानें कांग्रेस का हाल

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा की बढ़त पर कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने हार स्वीकार कर ली थी। कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने कहा कि महापौर का चुनाव व्यक्तिगत न होकर पार्टीगत हो गया है, नगरीय निकाय चुनाव का ट्रेंड बदल रहा है।

Read More: CG Nikay Election 2025 Counting Update: निकायों के रुझानों में भाजपा की बंपर बढ़त, निगमों में खाता तक नहीं खोल पाई कांग्रेस 

बता दें कि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया था। तो वहीं भाजपा ने तीन बार की पार्षद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे को चुनावी मैदान में उतारा था। अब चुनाव परिणाम में भाजपा महापौर प्रत्याशी करीब 74 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली है।

Read More: Raipur Nagar Nigam Chaunav Result Live Update: इंदिरा गांधी वार्ड से छह वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी दलजीत सिंह प्रत्याशी 43 वोट से आगे

वहीं वार्डों की बात करें तो यहां 70 वार्डें में 48 वार्डों पर भाजपा बढ़त बनाई हुई है। तो वहीं कांग्रेस 11 वार्डों पर लीड करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं 11 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है। वहीं रायपुर के दो वार्डों से ढेबर दं​पति आगे चल रहे हैं। मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से अर्जुमन ढेबर 762 मतों से आगे चल रहीं हैं, तो वहीं भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से एजाज ढेबर 586 मतों से आगे चल रहे हैं।

Read More: Raipur Nikay Chunav Result 2025 LIVE: रायपुर की सत्ता पर भाजपा का एकतरफा कब्जा, मीनल चौबे 52 हजार 500 मतों से आगे, दो वार्डों पर ढेबर दंपति ने बनाई बढ़त 

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स ने चुनाव लड़ा है। दुर्ग में सबसे कम केवल 2 मेयर प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की संख्या भी विभिन्न नगर निगमों में विभिन्न है। रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230 और दुर्ग में 228 कैंडिडेट्स चुनावी दौड़ में शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button