Raigarh Nagar Nigam Election Result: छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘चाय वाले’ की एंट्री, रायगढ़ नगर निगम में जीववर्धन चौहान की बड़ी जीत, कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका

रायगढ़ः Raigarh Nagar Nigam Election Result छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान जीत गए हैं।
Raigarh Nagar Nigam Election Result बता दें कि रायगढ़ के 33 नंबर वार्ड से बसपा के प्रत्याशी अमरनाथ रात्रे 328 वोट से जीत चुके हैं। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनिता सारथी को 687 वोट मिले थे और कांग्रेस प्रत्याशी दुर्गा सोनी को 56 वोट मिले। बता दें कि रायगढ़ करीब 69.68% मतदान हुआ था। मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
बता दें कि अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है। साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 8 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। वहीं बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आप पार्टी से नीलम विजय वर्मा जीती हैं।