Beggars Free Bhopal : राजधानी को भिखारी मुक्त बनाने का प्लान, भीख मांगने और देने वालों पर हुई दूसरी FIR दर्ज

भोपाल : Beggars Free Bhopal : भोपाल प्रशासन द्वारा शहर को ‘बेगर फ्री’ (भिखारी मुक्त) बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में टीटी नगर थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला शहर में भीख मांगने और देने से जुड़ा है, जो ‘भिक्षावृत्ति निषेध अधिनियम’ के तहत गैरकानूनी माना गया है। यह भोपाल में इस तरह की दूसरी FIR है।
क्या है मामला?
Beggars Free Bhopal : न्यू मार्केट इलाके में एक बुजुर्ग महिला भीख मांग रही थी, जिसे देखकर वहां मौजूद एक छात्रा ने उसे कुछ सिक्के दे दिए। जिला प्रशासन की टीम जब मौके पर पहुंची और दोनों से नाम पूछे, तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ BNSS की धारा 165 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि भीख मांगना और देना, दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Beggars Free Bhopal : शहर को भिखारी मुक्त बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन का संयुक्त अभियान। भीख मांगने और देने वालों पर सख्त निगरानी। समाज कल्याण विभाग के साथ मिलकर पुनर्वास योजनाएं लागू की जा रही हैं। अब तक दो FIR दर्ज हो चुकी हैं, और भी मामलों की जांच जारी।
कानूनी पहलू और सजा
Beggars Free Bhopal : भारत में भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए अलग-अलग राज्यों में कानून बनाए गए हैं। भोपाल में इस मामले में BNSS की धारा 165 के तहत FIR दर्ज की गई है, जिसमें दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन लगातार यह संदेश दे रहा है कि भीख देना और लेना, दोनों ही अवैध हैं और इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।