छत्तीसगढ़

नगर निगम बिलासपुर के महापौर और पार्षद गणना कल 15 फरवरी को होगी

नगर निगम बिलासपुर के महापौर और पार्षद गणना कल 15 फरवरी को होगी।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर, 14 फरवरी/ नगरीय निकायों के लिए पड़े मतों की गणना कल 15 फरवरी को होगी। सवेरे 9 बजे से गणना शुरू होगी। गणना की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नगर निगम बिलासपुर के महापौर और पार्षद मतों की गणना कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, मल्हार, बिल्हा और कोटा नगरीय निकाय की मतगणना स्थानीय स्तर पर चयनित गणना स्थलों पर होगी। मतगणना दलों का गणना स्थलों में अंतिम ट्रेनिंग दिया गया। उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। विभिन्न प्रकार के प्रपत्र भरने की जानकारी दी गई। निगम के रिटर्निंग ऑफिसर आर ए कुरूवंशी, निगम आयुक्त अमितकुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने गणना के दौरान ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण टिप्स दिए। मतगणना स्थल के सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। केवल पासधारी व्यक्ति ही परिसर में पहुंच पाएंगे। कई लेयर की जांच के बाद अंदर घुसने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button