Rape In Woman in MP: पटवारी ने महिला को बनाया हवस का शिकार, घर पर दिया वारदात को अंजाम
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2025/02/rape-a-qXgpnL-780x470.jpeg)
श्योपुर: Rape In Woman in MP: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर लूट, दुष्कर्म, चोरी, चाकूबाजी और हत्या जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में श्योपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पटवारी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Rape In Woman in MP: मिली जानकरी के अनुसार, यह पूरी घटना श्योपुर जिले के ढोढर थाना क्षेत्र में हुई है। यहां एक पटवारी KYC का OTP लेने के बहाने महिला के घर आया था। इस दौरान महिला को अकेला पाकर पटवारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पटवारी वहां से फरार हो गया। जब महिला का पति घर लौटा तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला का पति उसे लेकर थाने पहुंचा और आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।