Today News and LIVE Update 12 February 2025 : महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी के फ्रांस दौरे का दूसरा दिन, सीएम डॉ. मोहन यादव जाएंगे दिल्ली, आज से शुरू होगा राजिम कुंभ कल्प मेला, जानें देशभर की बड़ी खबरें
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2025/02/today-Ee9G90-780x470.jpeg)
महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए उमड़ा सैलाब
Today News and LIVE Update 12 February 2025 : महाकुंभ 2025 में माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संगम तट के दोनों ओर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। अब तक 74 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। माघी पूर्णिमा स्नान की शुरुआत नागा साधुओं के अखाड़ों के शाही स्नान से हुई। उनके बाद विभिन्न अखाड़ों, संतों-महंतों और फिर आम श्रद्धालुओं ने स्नान किया। संगम में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने के लिए हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है। इस दिव्य नज़ारे ने महाकुंभ की भव्यता को और भी खास बना दिया। महाकुंभ के दौरान अब तक 46.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
मार्से पहुंचे पीएम मोदी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Today News and LIVE Update 12 February 2025 : भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर है। इसी बीच आज भारत के PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, मार्से पहुंच गए हैं। बता दें कि, PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर प्रोजेक्ट का दौरा करेंगे। इसके अलावा PM मोदी मजारग्यूज वॉर सिमेट्री भी जाएंगे। PM मोदी वर्ल्ड वॉर के दौरान जान गंवाने भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि, बीते मंगलवार को पीएम मोदी ने AI समिट को संबोधित करते हुए कहा था कि, भारत में अगला AI समिट होगा। AI इस सदी के लिए मानवता के कोड लिख रहा है। PM मोदी ने काह कि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दुनिया बदलने की ताकत है। यह समाज-सुरक्षा के लिए जरूरी है। यह दिखाता है AI का पॉजिटिव पोटेंशियल असाधारण है।
सीएम डॉ. मोहन यादव इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Today News and LIVE Update 12 February 2025 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत भोपाल में संत रविदास जयंती समारोह से होगी, जिसके बाद वे दिल्ली में GIS-2025 (ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) से जुड़े कर्टन रेजर प्रोग्राम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12:00 बजे भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित संत रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:00 बजे: दिल्ली के होटल ताज में आयोजित GIS-2025 के कर्टन रेजर प्रोग्राम में शामिल होंगे। रात्रि 11:15 बजे भोपाल लौटेंगे।
आज से शुरु होगा राजिम कुंभ कल्प मेला
Today News and LIVE Update 12 February 2025 : छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में इस वर्ष का राजिम कुंभ कल्प 2025 भव्य तैयारियों के साथ प्रारंभ हो चुका है। 12 फरवरी माघ पूर्णिमा से 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस पावन आयोजन का शुभारंभ आज राज्यपाल रमेन डेका द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से प्रतिष्ठित संत-महापुरुषों की उपस्थिति इस महाकुंभ को दिव्यता प्रदान करेगी। राजिम कुंभ कल्प ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है, बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक एकता का संदेश भी प्रसारित करता है। इस वर्ष के कुंभ में विशेष रूप से भव्य संत समागम, सत्संग दरबार, भागवत कथा तथा राष्ट्रीय एवं आंचलिक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण होंगी।