Uncategorized

Maghi Purnima Snan in Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, देखें वीडियो

Maghi Purnima Snan in Mahakumbh 2025: IBC24

प्रयागराज : Maghi Purnima Snan in Mahakumbh 2025 : महाकुंभ 2025 में माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संगम तट के दोनों ओर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। अब तक 74 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। माघी पूर्णिमा स्नान की शुरुआत नागा साधुओं के अखाड़ों के स्नान से हुई। उनके बाद विभिन्न अखाड़ों, संतों-महंतों और फिर आम श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

Read More : Raipur Nikay Chunav EXIT POLL 2025 :रायपुर का मेयर कौन? IBC24 के एग्जिट पोल में सामने आयी बड़ी तस्वीर

हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, 46.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके है स्नान

Maghi Purnima Snan in Mahakumbh 2025 : संगम में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने के लिए हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है। इस दिव्य नज़ारे ने महाकुंभ की भव्यता को और भी खास बना दिया। बता दे की महाकुंभ के दौरान अब तक 46.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संगम क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन कैमरों और मेडिकल सेवाओं की व्यवस्था की गई है।

Read More : Durg Nikay Chunav EXIT POLL 2025 : कौन बनेगा दुर्ग का महापौर? IBC24 के एग्जिट पोल ने दिखाई बिग पिक्चर..देखें

महाकुंभ 2025 में आगामी प्रमुख स्नान तिथियाँ

  1. 21 फरवरी (जानकी जयंती) – विशेष पूजन एवं संत समागम
  2. 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) – समापन एवं भव्य शाही स्नान Maghi Purnima Snan in Mahakumbh 2025

 

Related Articles

Back to top button