Rajnandgaon Nikay Chunav EXIT POLL 2025 : किसे मिलेगी राजनांदगांव के मेयर की सीट ? IBC24 के एग्जिट पोल से हुआ खुलासा

रायपुर/राजनांदगांव: Rajnandgaon Nikay Chunav EXIT POLL 2025, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज संपन्न हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 4 बजे तक 68% वोटिंग हो चुकी है। 64.06% पुरुष, 67.08% महिला और 9.99% अन्य लोगों ने मतदान किया है।
आज प्रदेश के 10 नगर निगमों में मतदान हुआ। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ। सभी निकायों के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। लेकिन इसके पहले प्रदेश के सबसे लोकप्रिया टीवी चैनल IBC24 ने अपने एग्जिट पोल में शहर सरकार का अनुमान लगाया है। इसके पहले हम आपको बता दें कि यह सर्वे हमने ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर आयोजित किया था, इन्ही आंकड़ों के आधार पर हम आपको नगरीय निकाय चुनाव का एग्जिट पोल दिखा रहे हैं।
Rajnandgaon Nikay Chunav EXIT POLL 2025
Rajnandgaon Nikay Chunav EXIT POLL 2025, इस खबर में हम राजनांदगांव में आने वाले समय में किसकी सरकार बन सकती है यह बता रहे हैं। राजनांदगांव में भाजपा ने मधुसूदन यादव को और कांग्रेस ने निखिल द्विवेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इन्ही दो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
हम आपको बता दें कि एग्जिट पोल के मुताबिक राजनांदगांव में भाजपा की शहर सरकार यानि मेयर बनने जा रहे हैं। सर्वे के मुताबिक 70.06 प्रतिशत लोग मधुसूदन यादव को मेयर बना रहे हैं। वहीं मात्र 29.04 प्रतिशत लोग निखिल द्विवेदी को अपना महापौर बनते देख रहे हैं। नीचे आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।
read more: Chirmiri Nikay Chunav EXIT POLL 2025 : चिरमिरी का मेयर कौन? IBC24 के एग्जिट पोल से कांग्रेस गदगद!
डिस्क्लेमर — एग्जिट पोल के परिणामों की सटीकता को लेकर आईबीसी24 कोई दवा नहीं कर रहा है। विभिन्न स्रोतों से जुटाए गए पब्लिक ऑपिनियन के आधार पर जो निष्कर्ष निकला है, उसे हम यहां यथातथ्य रख रहे हैं। जीत हार के अनुमान वाले आंकड़ों की सच्चाई की हम ना तो पुष्टि करते हैं और ना ही इसे प्रमाणित करते हैं।