मुंगेली
मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु सम्मिलन 05 जनवरी को

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु सम्मिलन 05 जनवरी को
मुंगेली 28 दिसम्बर जिले के नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष का निर्वाचन किये जाने हेतु नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी एवं मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार ने आज यहां बताया कि नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नगर पालिका परिषद मुंगेली के सभा कक्ष में 05 जनवरी 2022 को सम्मिलन आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक अध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन पत्र भरा जाएगा। दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक नाम निर्देशन की समीक्षा, दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 02 बजे तक अध्यक्ष पद हेतु मतदान और दोपहर 02 बजे से दोपहर 02.30 बजे से मतगणना, घोषणा एवं शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा।