खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनियाराजनीतिक
दुर्ग नगर निगम के कांग्रेस के ’घपले घोटाले व भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा … गजेंद्र यादव
आगामी दिनों में होने वाले नगरी निकाय चुनाव को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता जिसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर सरकार की ऊपर भाजपा नेताओं ने आरोप पत्र जारी किया है आरोप पत्र जारी कर मीडिया से संवाद करते हुए दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने 56 बिंदुओं वार पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के परिषद पर पर आरोप लगाया है
- प्रधानमंत्री मान. नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार द्वारा शहर के प्रत्येक घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने 153 करोड़ की राशि देने के बाद भी दुर्ग नगर निगम ने भ्रष्ट नीतियां अपनाई जिसके चलते भ्रष्ट राशि खत्म होने के कारण कई वार्डो के सैकड़ों घरों में फ्री नल कनेक्शन नहीं लग सका।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीन गरीबों के लिए सरस्वती नगर, बोरसी, पोटिया, पुलगांव में बनाए गए सैकड़ों मकानों के दरवाजे और खिड़कियां कांग्रेसियों के संरक्षण में चोरी हुए। यहां तक की सरस्वती नगर निर्मित पीएम आवास में बकायदा कांग्रेस के महिला पूर्व पार्षद द्वारा खुलेआम पैसा लेकर मकानों में अवैध कब्जा कराया गया।
- ’कोरोनाकाल में गरीबों के लिए बांटे गए राशन में भी बड़ा घोटाला किया गया। पूरे राशन सप्लाई का कार्य महापौर के करीबी रिश्तेदार जो कि पूर्व विधायक के चहेते ठेकेदार है, को दिलाया गया, जिसने राशन वितरण में भारी भेदभाव कर खाद्य सामग्रियों में हेर फेर किया, और वास्तविक जरूरतमंद तक राशन सामग्री नहीं पहुंचने दी।
- ’कोरोना काल में इंदिरा मार्केट व बस स्टैंड में बड़ा पार्किंग घोटाला किया गया, जिसमे उनके एक चहेते ठेकेदार को 2 साल का ठेका देकर निविदा की पूरी राशि कोरोना लॉकडाउन की आड़ में माफ कर निगम को लाखो की राजस्व क्षति पहुंचाई गई और यह राशि सीधे ठेकेदार और कांग्रेस नेताओ की जेब में गई।’
- ’नगर निगम द्वारा छोटे व फुटकर व्यवसायियों के व्यवस्थापन के लिए बनाई जा रही गुमटियों पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है उसे वास्तविक गरीबों और वंचितों को नहीं अपितु अपने चहेतों को दिया जा रहा है।
- ’नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक तक मुख्य मार्ग चौड़ीकरण कार्य में राजेंद्र पार्क से गंजपारा तक निर्माण में भारी भर्राशाही की गई है। सड़क की चौड़ाई एक समान बरकरार रखने की बजाय कहीं अधिक तो कहीं कम चौड़ी करके आड़ी तिरछे नाली बनाकर सड़क को और संकरा कर दिया गया और गुणवत्ताहीन सड़क व पुल पुलिया बनाकर इसमें करोड़ो का भ्रष्टाचार किया गया है।
- ’उतई चौक से निगम कार्यालय होते हुए जेल तिराहा तक जाने वाले प्रमुख मार्ग जो कि शहर की पहचान गौरव पथ के नाम से जाना जाता है उसमें चौड़ीकरण के नाम पर करोड़ो की फुटपाथ को उखाड़ दिया गया तथा शिफ्टिंग के नाम पर बड़े बड़े हरे भरे पेड़ काट दिए गए किंतु इतना होने पर भी चौड़ीकरण के बजाय मार्ग और संकरा हो गया इसमें लाखो का भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
- ’भूपेश सरकार की नरवा घुरवा गरुवा बारी की महत्वपूर्ण योजना के तहत शहर में बनाए गए गोठनों में जानवरो के लिए चारा पानी का इंतजाम नही रहा और कृषि उपज मंडी में बनाए गए 30 लाख रुपये लागत वाले की गोठान को भी बनने के 15 दिन बाद गया। गौठान के नाम पर जमकर घोटाला किया।
- ’शहर के भीतर जिसमे गंजपारा से शनिचरी बाजार,चंडी मंदिर से पोलसायपारा सहित अन्य प्रमुख मार्ग जिसे अभी कुछ दिनों पूर्व डामरीकरण किया गया है उनमें से अधिकांश सड़क पहली बारिश में उखड़ गया है यह भ्रष्टाचार का बड़ा प्रमाण है।
- कांग्रेस की शहरी सरकार में दुर्ग में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार चरम पर रहे। ठगड़ा डैम से मुरम की अवैध खुदाई और परिवहन धड़ल्ले से निजी कॉलोनियों के निर्माण के लिए जारी रहेए और यह सब अधिकारियों के कार्यालयों के नजदीक होने के बावजूद होता रहा। फिर भीए कांग्रेस की शहरी सरकार ने आंखें मूंदे रखीं। कांग्रेस की शहरी सरकार के कार्यकाल में दुर्ग की स्थिति दयनीय हो गई है।
- गायत्री वार्ड समेत दुर्ग के कई क्षेत्रों में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैंए जिनका शिकार मुख्य रूप से बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस की शहरी सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया था और अपनी नाकामी का ठीकरा कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर न होने पर फोड़ रहा थे स
- पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में ऑनलाइन सट्टा ऐप्स के जरिए ठगी का गोरखधंधा लगातार बढ़ता रहा। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का वसूली गिरोह खुलेआम धमकी और जबरन वसूली जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहा।
- कांग्रेस सरकार के पूर्व शासनकाल में भ्रष्टाचार का जाल इस कदर फैला था कि एमआईसी सदस्य और राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन द्वारा उजागर किए गए पार्किंग घोटाले ने इसकी पोल खोल दी। तत्कालीन अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के कार्यकाल में इंदिरा मार्केट और नपा बस स्टैंड पार्किंग से ₹9 लाख से अधिक का गबन हुआ। स्पष्ट सबूतों के बावजूद न वसूली की गईए न ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई हुई। यह घोटाला कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट मानसिकता और प्रशासनिक लापरवाही का काला सच हैए जिसने विकास के वादों और जनता के विश्वास को पूरी तरह तोड़ दिया।
- दुर्ग में ₹130 करोड़ की लागत से शुरू की गई सिटी बस सेवा कांग्रेस सरकार की लापरवाही और कुप्रबंधन का जीता.जागता उदाहरण है। जनता के पैसे से खरीदी गई ये बसें आज कबाड़ बन चुकी हैंए क्योंकि कांग्रेस सरकार ने रखरखाव और प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिया। भ्रष्टाचार और उदासीनता के कारण यह महत्वाकांक्षी योजना फेल हो गईए जिससे जनता को सस्ती परिवहन सुविधा से वंचित होना पड़ा। यह कांग्रेस सरकार की विकास के प्रति केवल दिखावटी प्रतिबद्धता और जमीनी कार्यों में विफलता को उजागर करता है।
- दुर्ग के 60 वार्डों में दो दिन तक पानी की सप्लाई बंद रहना कांग्रेस की नेतृत्व वाली नगर निगम की लापरवाही और कुप्रबंधन का ताजा उदाहरण है। पानी जैसी बुनियादी जरूरत को लेकर इस तरह की असुविधा से लाखों लोग परेशान होंगेए लेकिन निगम की ओर से केवल सलाह देना उनकी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने जैसा है। जल आपूर्ति में बाधा के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक ढांचा और समय पर रखरखाव न करनाए जनता की समस्याओं को अनदेखा करने की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला नगर निगम एक बार फिर साबित कर रहा है कि बुनियादी सुविधाएं भी उनके कार्यकाल में स्थिर नहीं रह सकतीं।
- फेज़.टू के फिल्टर प्लांट के मेंटेनेंस और निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये की घोटालेबाजी कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का काला अध्याय हैए जो खुलकर सामने आया है। शिकायत होने के बावजूद इस घोटाले पर कोई कार्रवाई नहीं की गईए यह साबित करता है कि कांग्रेस सरकार और प्रशासन के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा रहा हैए बल्कि उनका समर्थन ही इसे फलने.फूलने देता है। डेढ़ करोड़ रुपये का यह घोटाला न केवल जनता के पैसे की चोरी हैए बल्कि कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र की पोल भी खोलता है। यह कांग्रेस सरकार की कुशासनए लापरवाही और जनविरोधी नीतियों का नंगापन हैए जो विकास के नाम पर सिर्फ धोखा दे रही है।
- छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम के पूर्व आयुक्त श्री सुनील अग्रहरि और उनके साथी चार अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होनाए कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की असलियत को सामने लाता है। इन अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए गलत टेंडर निकाला और जनता के पैसे का गबन किया। फ्लेक्स प्रिंटिंग के नाम पर हुआ यह घोटाला कांग्रेस के शासनकाल में हुए घोर भ्रष्टाचार का उदाहरण है जहां सत्ता का दुरुपयोग किया गया और सरकारी धन की लूट की गई। दुर्ग जिला सत्र न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस जांच कर रही हैए लेकिन यह सिर्फ एक और उदाहरण है कि कांग्रेस के नेतृत्व में जनता की संपत्ति किस तरह से भ्रष्ट तंत्र के हाथों लूटी जा रही है।
- वर्तमान कांग्रेस महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने कोई विकास कार्य नहीं किया। उन्हें एक कठपुतली महापौर माना जाता हैए क्योंकि नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था कांग्रेस नेता श्री अरुण वोरा के बेटे श्री संदीप वोरा के हाथों में है। महापौर ने शिवनाथ नदी के किनारे विकास का वादा किया थाए जिसमें लक्ष्मण झूला का निर्माण शामिल थाए लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। नदी के पास जहां चार वार्षिक मेले होते हैंए वहां भी शौचालय तक का निर्माण नहीं किया गया।
- कांग्रेस महापौर श्री धीरज बाकलीवाल द्वारा ठगडा डेम सौंदर्यीकरण परियोजना में भ्रष्टाचार किया गया। उन्होंने अधिकांश काम अपने करीबी सहयोगियों को आवंटित कियाए जिससे धन की हेराफेरी की गई। यह परियोजनाए जिसकी लागत ₹16 करोड़ थीए चार वर्षों में पूरी हुईए जो बेहद लंबा समय था।
- अब्दुल गनी कुरैशीए जो दुर्ग नगर निगम में पीडब्ल्यूडी चेयरमैन और वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस पार्षद हैंए ने आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए फर्जी जाति प्रमाणपत्र का उपयोग किया। बीजेपी पार्षदों ने इस मामले में शिकायत दर्ज की थी। कोर्ट ने जांच का आदेश दिया थाए और जांच में वह दोषी पाए गए। कांग्रेस महापौर श्री धीरज भकलीवाल ने पीडब्ल्यूडी चेयरमैन श्री अब्दुल गनी कुरैशी के पद का दुरुपयोग करके अपने करीबी सहयोगियों को नगर निगम के कार्य आवंटित किए।
- कांग्रेस की नेतृत्व वाली नगर निगम प्रशासन द्वारा कचरा प्रबंधन में लापरवाही किया गया। नगर निगम कर्मचारियों को सही तरीके से भुगतान भी नहीं किया जाता।
- कांग्रेस की शहरी सरकार में इंदिरा मार्केट में पार्किंग की गंभीर समस्या है। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपनी गाड़ियों को सड़कों के बीच में पार्क कर देते हैंए जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता है। मल्टी.लेवल पार्किंग का वादा किया गया थाए लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं हुआ है। इंदिरा मार्केट जैसे प्रमुख बाजारों में अवैध विक्रेताओं द्वारा भारी अतिक्रमण किया गया है और कांग्रेस प्रशासन ने इन्हें हटाने के लिए कुछ नहीं किया है।
- पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियमए जो सिविल लाइंस ;वार्ड नंबर 48 . सिविल लाइंस दक्षिणद्ध में स्थित हैए कई वर्षों से प्रशासन द्वारा छोड़ दिया गया हैए कचरे के ढेर का हॉटस्पॉट बन गया है। इससे काफी दुर्गंध आती है जिससे राहगीरों को परेशानी होती है।
- वर्तमान कांग्रेस महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने लक्ष्मण झूला के निर्माण सहित शिवनाथ नदी के किनारे विकास का वादा किया थाए लेकिन कुछ भी नहीं बनाया गया है। नदी के पास एक शौचालय तक नहीं बनाया गया हैए जहां हर साल चार मेले लगते हैं।
- वार्ड 39 ;कचहरी वार्डद्धए40 ;सूरन कॉलेज वार्डद्धए 41 ;केलबाड़ीद्ध में बांग्लादेशी शरणार्थियों की अवैध बसावट बढ़ रही है जिसे वार्ड 40 के कांग्रेस पार्षद नज़हत परवीन और वार्ड 41 के काँग्रेस हामिद खोकर द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।
- केलबाड़ी वार्ड ;वार्ड 41द्ध में शिव मंदिर के पास स्थित मटन मार्केट के कारण स्थानीय निवासियों को दुर्गंध की समस्या का सामना करना पड़ता है और यह उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।
- कांग्रेस प्रशाशन की अनदेखी की वजह से कई सीवरेज लाइनें खुली हुई हैंए जिससे बदबू फैल रही है और यह स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। बारिश के दौरान ये सीवेज लाइनें मिट्टी और कचरे से भर जाती हैंए जो मच्छरों के प्रजनन का स्थान बनती हैंए स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं।
- कांग्रेस हमेशा से गायों के प्रति असंवेदनशील रही है ए इसका जीता.जागता उदाहरण दुर्ग शहर में देखने को मिलता हैए जहाँ कोई उचित गौशाला नहीं है। इस कमी के कारण गायें सड़कों के बीचों.बीच बैठ जाती हैंए जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएँ होती हैं। यह स्थिति न केवल यातायात को प्रभावित करती हैए बल्कि स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करती है।
- कांग्रेस हमेशा से विकास के मुद्दों पर लापरवाह रही हैए जिसका एक उदाहरण दुर्ग शहर में शीतला तालाब और लुचकी तालाब का सौंदर्यीकरण न होना है। इन तालाबों के रखरखाव की अनदेखी के कारण लोग तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करने लगे हैंए जिससे इन प्राकृतिक संसाधनों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
- कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण दुर्ग शहर के बीचों.बीच कई डंपिंग ग्राउंड बन गए हैंए जिससे आसपास का क्षेत्र रहने लायक नहीं रह गया है। इन डंपिंग ग्राउंडों से उठने वाली बदबू और प्रदूषण ने स्थानीय निवासियों के जीवन को कठिन बना दिया है।
- कांग्रेस पिछले पांच सालो से दुर्ग के स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देने में विफल रही हैए यहाँ नालों की नियमित सफाई नहीं हो रही हैए जिससे अस्वच्छ परिस्थितियाँ उत्पन्न हो रही हैं। इस लापरवाही के कारण नागरिकों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
झूठे वादों और अधूरे निर्माण कार्यों से शहर परेशान
- जवाहर नगर में सड़क निर्माण अब तक अधूरा है।
- धमधा रोड पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।
- तालाबों की साफ-सफाई की अनदेखी करने से दूषित पानी से बीमारियां बढ़ रही है। गंदगी और बदबू से तालाब के आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है।
- पटरीपार क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण की घोषणा के बावजूद कांग्रेस महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा कोई रुचि नहीं ली गई।
- पटरी पर बैडमिंटन कोर्ट का भी वादा किया गया था जिस पर अब तक कोई काम चालू नहीं हुआ है।
- राजनांदगांव बाईपास रोड के क्षेत्र में लगातार पानी के भराव से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है लेकिन दुर्ग शहर विधायक को कोई लेना देना नहीं है।
- जवाहर नगर मैदान में हाई मास्ट लाइट लगाने की घोषणा के बाद भी आज तक नहीं लगाई गई है।
- पटरी पार क्षेत्र में अवैध मांस बिक्री पर प्रतिबंध पुरानी मांग पर विधायक मौन है।
- रेल्वे स्टेशन के उस पार उरला से लेकर कातुलबोड़ तक लगभग 1 लाख आबादी लिए एक भी कालेज नही खुल पाया है।
- आयुष अस्पताल के निर्माण कार्यों एवं अन्य विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।
- बोरसी कसारीडीह क्षेत्र में ठगड़ा बांध में बार-बार नया प्रयोग करने के कारण पानी की घोर समस्या बन गई है।
- बड़ी सिविल लाइन साईं बाबा द्वार के पास अस्पताल का निर्माण अब तक नहीं हुआ है।
- सुराना कॉलेज के सामने एवं महावीर खेल मैदान के पास बनाए गए कचरा सेंटर से उठती प्रदूषण युक्त हवा से बच्चे और बूढ़े लगातार बीमार पड़ रहे हैं लेकिन इससे शहर पूर्व विधायक अरुण वोरा और महापौर को कोई लेना देना नहीं है रहा।
- सिविल लाइन स्थित सतरूपा शीतला मंदिर के प्राचीन तालाब कचरा नहीं हटाने के कारण तालाब का अस्तित्व खतरे में है।
- वार्ड क्रमांक गंजपारा, मिलपारा और महावीर कॉलोनी में सड़क निर्माण में भारी भेदभाव करते हुए केवल कांग्रेसी पार्षद वाले वार्डों में सड़क निर्माण कार्य किया गया इस प्रकार से भाजपा के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से पूरा शहर अवगत है। जिन भागों में बीजेपी के पार्षद है वहां कोई विकास काम दुर्भावना के कारण नहीं किया जाता है।
- गंजपारा शनिचरी बाजार क्षेत्र में पहली बारिश में ही नया सड़क निर्माण पूरी तरह बह गया और डामरीकरण की हुई सड़क पूरी तरह से उखड़ गई जो कि विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण है।
- वार्ड क्रमांक संतराबाड़ी, सत्तीचौरा और पुलगांव में बड़ी संख्या में सड़क पर जानवर बैठी रहती है महापौर बड़े गर्व के साथ रोका छेका का अभियान चलाया करते थे, लेकिन अब रोका छेका का नाम सुनते ही बोलती बंद हो जाती थी।
- वाय शेप ओवर ब्रिज सहित पूरे शहर में एलईडी लाइट में जमकर कमीशन खोरी महापौर धीरज बाकलीवाल एवं अरुण वोरा द्वारा की गई है।
- सड़क पर लगी हुई अवैध दुकानों को हटाने की मांग स्वयं पर महापौर ने अपने कार्यकाल में इसके लिए कार्यवाही करने में उन्हें बुखार आता है।
- वार्ड क्रमांक राजीव नगर, गया नगर, बैगापारा एवं तकिया पारा में पेयजल की भीषण समस्या है। पानी टंकी की सफाई नहीं होने के कारण दूषित पानी की सप्लाई लोगों को हो रही है।
- वार्ड क्रमांक शिक्षक नगर में नई पानी टंकी का भूमि पूजन हो चुका है परंतु कमीशन खोरी के लिए मौका नहीं मिल रहा है इसलिए निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। शिक्षक नगर पानी टंकी का उपयोग बंद है, नल जल योजना का कनेक्शन घरों में लग चुका है पर टंकी में पानी नहीं होने के कारण घरों में पानी की सप्लाई बंद है। शहर की जनता में पानी के लिए त्राहि-त्राहि है लेकिन विधायक महापौर की जुगल जोड़ी भ्रष्टाचार में मगन है।
- नशाखोरी पर नियंत्रण के लिए शहर के जिम्मेदार पूर्व विधायक और महापौर के पास कोई कार्य योजना नहीं रही।
- कांग्रेस घोषणा पत्र में पट्टा वितरण को लेकर किए गए झूठे वादे पर महापौर ने बार-बार दुर्ग शहर की जनता को दिलासा दिया लेकिन जमीनों के पट्टा की राह देखते देखते शहर की गरीब जनता की आंखें पथरा गई लेकिन पूर्व महापौर की नींद नहीं खुली।
आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड उपस्थित रहे |