Uncategorized
Basant Panchami in Bhojshala: 4 दिवसीय भोज महोत्सव की शुरुआत… भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात, होंगे ये विशेष कार्यक्रम
Basant Panchami in Bhojshala: धार। आज बसंत पंचमी पर भोजशाला में 4 दिवसीय भोज महोत्सव की शुरुआत हो गई है। आज भोजशाला में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना करेंगे। बसंत पंचमी उत्सव को लेकर भोजशाला समेत शहर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ASP, DSP समेत 750 जवानों को तैनात किया गया।
भोज महोत्सव की मुख्य जानकारी
3 फरवरी 2025 (सोमवार)
- सुबह 7:00 बजे: भोजशाला में मां सरस्वती यज्ञ प्रारंभ होगा।
- दोपहर 11:00 बजे: उदाजी राव चौराहा लालबाग से मां वाग्देवी देवी की शोभायात्रा भोजशाला के लिए रवाना होगी।
- दोपहर 12:30 बजे: भोजशाला के मोती बाग चौक पर धर्म सभा का आयोजन, जिसमें महामंडलेश्वर 1008 श्री उत्तमस्वामी जी महाराज संबोधित करेंगे।
- दोपहर 1:30 बजे: भोजशाला में महा-आरती।
- शाम 5:50 बजे: भोजशाला में यज्ञ हवन की पूर्णाहुति और आरती।
4 फरवरी 2025 (मंगलवार)
- सुबह 8:55 बजे: भोजशाला सत्याग्रह।
- दोपहर 2:30 बजे: मातृ शक्ति सम्मेलन, जिसमें दीदी धर्मजागरण प्रान्त सह संयोजक संबोधित करेंगी।
- रात 8:00 बजे: भजन संध्या का आयोजन।
5 फरवरी 2025 (बुधवार)
- रात 9:00 बजे: अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन।
6 फरवरी 2025 (गुरुवार)
- सुबह 10:00 बजे: कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन अखंड संकल्प ज्योति मंदिर धार पर किया जाएगा।