Bijapur Naxal Attack: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, अब भी फायरिंग जारी

बीजपुर। Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक साथ 8 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, बीजापुर के तोड़का के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।
Bijapur Naxal Attack: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ हाल ही में एक सुरक्षा अभियान के दौरान हुई, जिसमें पुलिस ने नक्सलियों के एक समूह का सामना किया। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने तगड़ा प्रतिरोध किया, जिसके बाद करीब 8 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि इस घटना में पुलिस बल के किसी भी सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है और अभी भी मुठभेड़ जारी है। यह ऑपरेशन राज्य में नक्सल गतिविधियों को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे सुरक्षा अभियानों का हिस्सा है।