Uncategorized

Rajdhani Samvad 2025: कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिले? उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने क्यों कही ये बात

Rajdhani Samvad 2025/ Image Credit: IBC24

रायपुर। Rajdhani Samvad 2025: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से अपने जनहित के मुद्दों के लिए पहचाना जाता है। पिछले 16 साल से लगातार जनता की आवाज को बुलंद करते हुए IBC24 ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। रोजाना जनता से जुड़ी खबरों के साथ-साथ ही IBC24 हमेशा उनके सवालों को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। जनहित के मुद्दों पर संवाद करने IBC24 की तरफ से एक बार फिर रायपुर में राजधानी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में IBC24 सरकार से जुड़े लोगों से सीधा संवाद करा रहा है और नेता रायपुर शहर के विकास का रोडमैप रख रहे हैं।

Rajdhani Samvad 2025: प्रदेश के 10 महापौर में से ​कितने सीटों पर जीतेगी भाजपा? इस सवाल के जवाब में अरुण साव ने किया बड़ा दावा 

राजधानी संवाद कार्यक्रम का आयोजन होटल सयाजी में किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और राजधानी रायपुर के सभी विधायक समेत कई अन्य विधायक शामिल हुए हैं और शहर के विकास संबंधी सवालों का जवाब दिया। इस कार्यक्रम का प्रसारण IBC24 न्यूज और IBC24 के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।

Rajdhani Samvad 2025: पहली बैठक में अधिकारियों को क्यों दिए थे नगर भ्रमण के आदेश? डिप्टी सीएम अरुण साव ने आईबीसी 24 के मंच पर बताई वजह

Rajdhani Samvad 2025:  इस कार्यक्रम अंतिम पैनल नई सरकार, क्या है मेगा प्लान? के रूप में हुआ। इस पैनल में छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस सौरान IBC24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगरी निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। जिसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा होती है कि वे चुनाव लड़े, पर टिकट तो एक को ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि, तात्कालिक रुप से कोई नाराजगी होगी तो उसे बातचीत करके समझा लेंगे, लेकिन सर्वाधिक दुर्दशा तो कांग्रेस की है। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस को ऐसा प्रत्याशी नहीं मिल रहा है जो पदाधिकारी रही हो 10, 20 सालों से संगठन में काम की हो जनता के बीच काम की हो। तो कांग्रेस में ये दुर्दशा है।

Related Articles

Back to top button