Uncategorized

Congress Candidate List For Raipur Nagar Nigam: इस वार्ड से चुनाव लड़ेंगे एजाज ढेबर, कांग्रेस ने देर रात जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसको कहां से बनाया उम्मीदवार

Congress Candidate List For Raipur Nagar Nigam

रायपुर: Congress Candidate List For Raipur Nagar Nigam छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव को बिगुल बज चुका है। रायपुर नगर निगम के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने सभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने रायपुर के 66 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन अभी भी 4 वार्डों के नाम का ऐलान होना बाकी है। देर रात चली बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहम​ति से सभी पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।

Read More: Face To Face Madhya Pradesh: शाह के ‘स्नान’ पर अटैक..खरगे हिट विकेट! खरगे के बयान के साथ माफी मांगने के क्या मायने ? 

Congress Candidate List For Raipur Nagar Nigam जारी सूची के अनुसार, पं भगवती चरण शुक्ल वार्ड से एजाज ढेबर को प्रत्याशी बना गया है, तो वहीं अवंती बाई वार्ड से राधेश्याम विभार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। लक्ष्मी बाई वार्ड वार्ड से मनोज वर्मा, राजीव गांधी वार्ड से नीतू घनश्याम तिवारी, रमण मंदिर वार्ड से आसिफ मेमन, रामकृष्ण परमहंस वार्ड से श्रीकुमार मेनन और महंत लक्ष्मी नारायणदास वार्ड से बंशी कन्नौजे को प्रत्याशी बनाया गया है।

Read More: त्रिग्रही योग से इन राशियों का हुआ भाग्योदय, दूर होगी आर्थिक तंगी, संकटमोचन की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते 

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की थी। जिसको लेकर लगातार मंथन जारी था। तो वहीं लिस्ट जारी नहीं होने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के लिए प्रत्याशियों की फाइन लिस्ट जारी कर दी है।

Raipur NN Final List by somdewangan6382 on Scribd

 

Related Articles

Back to top button