Uncategorized

Mahakumbh 2025 VVIP Treatment Controversy: महाकुंभ में VVIP के चक्कर में आम श्रद्धालुओं के साथ ऐसा भेदभाव, वीडियो देख ठनक जाएगा आपका भी माथा

Mahakumbh 2025 VVIP Treatment Controversy| Photo Credit: @srinivasiyc

Mahakumbh 2025 VVIP Treatment Controversy: प्रयागराज। 13 जनवरी से प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। महाकुंभ में हर दिन लाखों लोग डुबकी लगाने के लिए देश ही नहीं दुनियाभर से साधू-संत, फिल्मी सितारे,नामी हस्ती और आम लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 14.76 करोड़ हो चुकी है। महाकुंभ में सोमवार को बहुत ज्यादा भीड़ रही। इसलिए पांटून पुल नंबर- 15 बंद कर दिया गया। इसको लेकर लोगों ने सेक्टर- 20 में प्रदर्शन किया। कुछ लोगों की पुलिस से बहस हो गई।

Read More : Aaj ka Mausam 28 January 2025: सावधान! 24 घंटे बाद फिर बदलने वाला है मौसम, लगातार तीन दिन होगी बारिश, 11 राज्यों में कोहरा, 4 में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी 

दरअसल, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है। इस पर्व पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु अभी से पहुंचने लगे हैं। इससे जबरदस्त भीड़ हो गई है। महाकुंभ में वीआईपी और वीवीआईपी के लिए विशेष घाटों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, परिवहन की सुविधा और स्नान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जेटी और मोटरबोट जैसी सुविधाएँ दी जा रही है। महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए गंगा नदी पर 30 पीपा पुल बनाए गए हैं। जिनसे रोज़ाना सैकड़ों यात्री गुजरते हैं। लेकिन, इसके बाद भी श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Read More : Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बनी JPC की बैठक में खारिज हुआ विपक्षी सांसदों का प्रस्ताव! भड़के नासिर हुसैन, कहा- सबकुछ बुल्डोज कर… 

पुलिस रोड ब्लाक कर श्रद्धालुओं को पुल पार करने नहीं दे रही है। श्रद्धालु सवाल उठा रहे हैं की इतने सारे पुल होने के बाद भी आम लोगों को आगे जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन  VIP और VVIP लोगों को ही आगे जाने के लिए रास्ते दिए जा रहे हैं। बता दें कि, महाकुंभ मेले के लिए विशेष VIP और VVIP व्यवस्था की जाती है, जो हाई-प्रोफाइल उपस्थित लोगों के लिए एक विशेष अनुभव प्रदान करती है। लेकिन, इसके चलते आप श्रद्धालुओं को बेहद तकलीफ झेलनी पड़ रही है।सोशल मीडिया पर VVIP के चक्कर में श्रद्धालुओं के साथ भेदभाव किए जाने के कई वीडियो पर सामने आने लगे हैं, जिसने महाकुंभ की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button