Uncategorized

Aaj Ka Mausam: प्रदेश में बदल रहा मौसम.. दिन में गर्मी, रात में कड़कड़ाती ठंड, लगातार 4 दिन इन हिस्सों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 27 January 2025| Photo Credit: IBC24 File Image

Aaj Ka Mausam 27 January 2025: भोपाल। कड़कड़ाती ठंड के बीच मौसम में आए बदलाव से लोग हैरान हैं कि जनवरी के महीने में किस तरह से गर्मी होने लगी है। तापमान इतना बढ़ गया है कि दिन में मार्च जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर भी मौसम गर्म बना रहा। हालांकि सुबह और शाम में ठंड का एहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली में तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। वहीं राजस्थान में कड़ाके की ठंड का सितम जारी रहने वाला है।

Read More : CG Mayor Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की महापौर प्रत्याशियों की सूची.. रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, यहां देखें प्रत्याशियों की लिस्ट 

Madhya Pradesh Weather Update

मध्य प्रदेश में फिर से सर्द हवाओं की एंट्री हो गई है। नॉर्दर्न विंड से पूरे प्रदेश में बड़ी ठिठुरन एक बार फिर बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानि 27 जनवरी से 31 तारीख तक दिन में गर्मी और रात में सर्दी का एहसास होगा। फिर 1 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। एमपी में 1 से 4 फरवरी के बीच रीवा ,शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल नर्मदापुरम और सागर के संभाग में बारिश के आसार हैं।

Read More : CG Nagar Panchayat Congress Candidate List: 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान, जानें किसे-कहां से मिला टिकट 

Chhattisgarh Weather Update

छत्तीसगढ़ में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29.47 और न्यूनतम तापमान 14.04 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आर्द्रता 13% दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ से ठंड की विदाई अब होने वाली है। इधर ठंड जाते-जाते पूरे प्रदेश को कंपकपाने जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button