CG BJP Mayor Candidates: पूर्व सांसद लड़ेंगे महापौर का चुनाव!.. इस नगर निगम से मिल सकता है मौक़ा, खुद भी कहा ‘पार्टी करेगी आखिरी फैसला’..

Chhattisgarh Ambikapur Nagar nigam BJP Mayor Candidates Name : अम्बिकापुर: अम्बिकापुर में इस बार नगर निगम चुनाव बेहद रोमांचक होने की संभावना है। महापौर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस की ओर से जहां दो बार महापौर रह चुके डॉ. अजय तिर्की का नाम लगभग तय माना जा रहा है, वहीं भाजपा से पूर्व सांसद और विधायक कमलभान सिंह चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
डॉ. अजय तिर्की, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र की जनता के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे हैं, अपनी प्राथमिकताओं में ट्रांसपोर्ट नगर और गोल बाजार के विकास को शामिल कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है। डॉ. तिर्की का कहना है कि कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इसका निर्णय पार्टी का हाईकमान करेगा, लेकिन वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं।
Chhattisgarh Ambikapur Nagar nigam BJP Mayor Candidates Name : दूसरी ओर, भाजपा से कमलभान सिंह का नाम चर्चाओं में है। उन्होंने विधायक और सांसद के रूप में जनता की सेवा का अनुभव साझा करते हुए कहा है कि वे महापौर के रूप में शहर के विकास को नई दिशा देना चाहते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है, तो 1 साल के भीतर शहर का ऐसा विकास करेंगे, जो पिछले 10 वर्षों में नहीं हो सका। हालांकि, उनके प्रत्याशी बनने का अंतिम निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।
भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आने से मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। जनता को यह निर्णय लेना है कि वे किसे अम्बिकापुर का महापौर बनाएंगे। इस चुनाव का परिणाम 15 फरवरी को घोषित होगा, जिससे यह तय होगा कि जनता ने किसे अपने शहर की बागडोर सौंपी है।
कब है नगरीय निकाय और पंचायती राज के चुनाव?
छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है। बीते सोमवार को निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। साथ ही बताया गया कि, 24 फरवरी तक चुनाव पूरे हो जाएंगे।
Chhattisgarh Ambikapur Nagar nigam BJP Mayor Candidates Name : नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा और ग्रामीण क्षेत्र के निकाय में तीन चरणों में मतदान होगा। वहीं नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया 22 तारीख से प्रक्रिया शुरु होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। 11 फरवरी को नगरीय निकाय के लिए मतदान होंगे जबकि परिणाम 15 फरवरी को सामने आएंगे। इसके बाद पंचायती चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।