छत्तीसगढ़

कोंडागाँव की जनता ने दिया संदेश अब नहीं चाहिए कांग्रेस, 22 में से 8 वार्डों में सिमटी कांग्रेस

कोण्डागांव । कोंडागाँव नगर पालिका चुनाव में कुल 22 वार्डो में से कुल 21 वार्डो में चुनाव होने को थे क्योंकि 1 वार्ड निर्विरोध प्रत्याशी होने की वजह से कांग्रेस के खाते में पहले ही जा चुका था। मतपेटियों के खुलते ही रूझान आने लगे और कुछ ही घण्टो में सभी वार्डों की स्थिति साफ नजर आने लगी। 22 वार्डों के नतीजों की स्थिति ये रही कि 14 पर बीजेपी के प्रत्यशियों ने बाजी मारी और कांग्रेस 8 पर सिमट कर रह गयी।

कोंडागाँव की जनता ने 22 वार्डो में से सिर्फ 8 वार्डों में कांग्रेस को विजयी बनाते हुए यह संदेश दिया है कि कांग्रेस की नीतियों से वह खुस नही है और ना ही कांग्रेस के कार्य से संतुष्ट हैं। जबकि पिछले निकाय चुनाव में कोंडागाँव की जनता ने कांग्रेस के कुल 17 प्रत्याशीयों को अपना समर्थन दिया था। इतने बहुमत के साथ नगरपालिका में कांग्रेसियों का कब्जा होने के बाद भी इस तरीके से करारी हार का सामना करना पड़ रहा है जो कि पार्टी के काफी शर्मनाक है।

22 में से 14 वार्डों के प्रत्यशियों को अपना समर्थन देते हुए जनता ने इस बार कोंडागाँव निकाय की सत्ता भारतीय जनता पार्टी के हाथ में सौप दी है, जिससे यह स्प्ष्ट हो गया है कि जनता परिवर्तन चाहती है।

भाजपा के इन प्रत्यशियों ने मारी बाजी

(1) वार्ड क्र. 01 से अनिता बाई पोयाम, 71 वोटो से विजयी।

(2) वार्ड क्र. 02 लक्ष्मी बाई ध्रुव, 249 वाटो से विजयी।

(3) वार्ड क्र. 04 से तेज देवांगन, 30 वोटो से विजयी।

(4) वार्ड क्र. 06 से संगीता चक्रधारी, 75 वोटो से विजयी

(5) वार्ड क्र. 07 से अंकुश जैन, 02 वोटो से विजयी

(6) वार्ड क्र. 10 से वर्षा यादव, 07 वोटो से विजयी।

(7) वार्ड क्र. 14 से सोनामणी पोयाम, 34 वोटो से विजयी।

(8) वार्ड क्र. 15 से जसकेतु उसेण्डी (मुकरी), 214 वोटो से विजयी।

(9) वार्ड क्र. 16 से बबीता मरकाम, 87 वोटो से विजयी।

(10) वार्ड क्र. 18 से हेमकुवंर पटेल, 96 वोटो से विजयी।

(11) वार्ड क्र. 19 से ललित देवांगन, 148 वोटो से विजयी।

(12) वार्ड क्र. 20 से इरशाद खान, 114 वोटो से विजयी।

(13) वार्ड क्र. 21 से सतीश कुमार सोनी, 209 वोटो से विजयी।

(14 )वार्ड क्र. 22 से मोहिता पटेल, 04 वोटो से विजयी।

कांग्रेस के इन प्रत्यशियों ने मारी बाजी

(1) वार्ड क्र. 03 से कामदेव कोर्राम 75 वोटो से विजयी।

(2) वार्ड क्र. 05 से योगेन्द्र पोयाम(गोलु), 388 वोटो से विजयी।

(3) वार्ड क्र. 08 से मनीष श्रीवास्तव, 28 वोटो से विजयी।

(4) वार्ड क्र. 09 से तरूण गोलछा, 92 वोटो से विजयी।

(5) वार्ड क्र. 11 से नीलांबर जाली, निर्विरोध विजयी।

(6) वार्ड क्र. 12 से मंगल सिंग साहू, 73 वोटो से विजयी।

(7) वार्ड क्र. 13 से ललिता नेताम, 74 वोटो से विजयी।

(8) वार्ड क्र. 17 से शांति पाण्डे, 145 वोटो से विजयी।

इनकी हुई हार

बीजेपी – ललित कोर्राम, मनोज उईके, तरसेम सिंह गिल, तोयेश चंदेल, संतोष नाग, कुलवंत सिंह चहल, सखाराम कोर्राम, मनीशा गुप्ता।

कांग्रेस – सुशीला कोर्राम, तुला राम पोयाम, राजेन्द्र देवांगन, तब्ससुम बानो (मीनू), विजय चौबे(बिज्जु), माही रायकवार, पँचबती नेताम, कमलकांत गागड़ा, अरुणा मंडावी, डॉ शिल्पा देवांगन, जे पी यादव, उमेश साहू, हेमा देवांगन, कन्हैया पटेल।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button