Saif Ali Khan Attack: पकड़ा गया सैफ पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी, मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2025/01/arrest-pG5rjC-780x470.jpeg)
मुंबई: Saif Ali Khan Attack आखिर मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद आलियान उर्फ BJ बताया जा रहा है।
बार में हाउसकिपिंग का काम करता है आरोपी
Saif Ali Khan Attack आरोपी मोहम्मद आलियान पुलिस के सामने अपनी जुर्म स्वीकार कर ली है। आरोपी ने बताया कि वो सैफ अली खान के घर घुसकर हमला किया था। मुंबई पुलिस की टीम ने उसे ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी ठाणे के Ricky’s बार में हाउसकीपिंग वर्कर के रूप में काम करता था।
बचने के लिए बताया नकली नाम
विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ठाणे में पकड़ा गया आरोपी वही व्यक्ति है जो सैफ अली खान पर हुए हमले के लिए वॉन्टेड था। अब उसे बांद्रा लाकर पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद आज मुंबई पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेंगी।
Read More: MP News : आज राजधानी में होगा आर्मी मैराथन का आयोजन, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
16 जनवरी की रात को हुआ था हमला
16 जनवरी की रात करीब 2 बजे सैफ अली खान के घर में एक अनजान व्यक्ति घुस गया था, जिसे सैफ के घर की महिला स्टाफ ने देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर सैफ अली खान आए तो उस व्यक्ति से हाथापाई हुई, जिसके बाद उसने एक्टर को चाकू मार दिया। हमलावर ने सैफ पर चाकू से 6 वार किए, जिसकी वजह से वो बुरी तरह जख्मी हो गए थे। चाकू का एक हिस्सा एक्टर की रीढ़ के पास भी फंस गया था। मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान को भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई।