छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
भिलाई के उपचुनाव में दोनो सीट पर भाजपा की जीत

भिलाई नगर निगम के वार्ड-3 कोसानगर व वार्ड-10 शांतिनगर के उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है। वार्ड-3 से भाजपा के जयप्रकाश यादव ने कांग्रेस के अतुल श्रीवास्तव को हराया। वहीं वार्ड-10 में भाजपा की प्रमिला दुबे ने कांग्रेस प्रत्याशी रही रीता साकेत कुशवाहा को शिकस्त दी। इन दोनों वार्डों के पार्षद क्रमश: राकेश अरोरा व माधुरी ललित मोहन के निधन के चलते उपचुनाव कराया गया। इन दोनों ही वार्डों में आज तक कांग्रेस को जीत नसीब नहीं हुई है। इस बार उपचुनाव में भी भाजपा ने इन वार्डों में जीत दर्ज कर अपना वर्चस्व बनाए रखा।