Uncategorized
CM Vishnudev Sai in Sakti: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के दौरे पर, 168 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

सक्ती : CM Vishnudev Sai in Sakti मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के प्रवास पर रहेंगें। मुख्यमंत्री साय कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर जेठा के सामने मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन एवं हितग्राही सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री साय सक्ती जिले को 168.25 करोड़ रुपए की लागत राशि के कुल 173 विकास कार्यों का सौगात देंगे, जिसमें 105 करोड़ 78 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 82 कार्यों का भूमिपूजन और 62 करोड़ 47 लाख से अधिक की लागत से निर्मित 91 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।