कवर्धाछत्तीसगढ़देश दुनियाराजनीति

बोड़ला वार्ड न. 06 से पार्षद पद हेतु रूपेश भट्ट की मजबूत दावेदारी

बोड़ला। वार्ड नंबर 06, शीतला माता वार्ड से समाजिक कार्यकर्त्ता, छात्र नेता, अभाविप के पूर्व नगर उपाध्यक्ष रूपेश भट्ट ने नगरीय निकाय चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। रूपेश ने छात्र राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर वार्ड के विकास व छात्रों और जनता की सेवा में कार्यरत रहे हैं।

वर्तमान में बोड़ला नगर मे लोगों और वार्ड वाषियों के बिच सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ संगठन के विभिन्न पदों पर आसीन हैं। उनकी कार्यशैली और जनता के बीच उनकी सक्रियता ने वार्ड में एक लोकप्रिय युवा नेता के रूप में उनकी पहचान बनाई है।

वार्ड नंबर 06 के निवासी और युवा रूपेश भट्ट के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। छात्रों व नगर के युवाओं मे उनकी काफ़ी पकड़ मानी जाती हैं। उन्हें वार्ड में विभिन्न समस्याओं के समाधान व छात्रों की समस्या और विकास कार्यों को लेकर हमेशा तत्पर देखा गया है। उनकी लगातार सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उनकी दावेदारी को सबसे मजबूत और प्रबल बना दिया है। रूपेश की दावेदारी से वार्ड में जनता और युवाओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि उनका नेतृत्व वार्ड के विकास और समृद्धि के लिए बेहतर साबित होगा। चुनावी माहौल में रूपेश भट्ट को लेकर उनकी वार्ड में चर्चा और प्रशंसा तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button