Uncategorized

Bharat Mobility Global Expo 2025: आज देश के सबसे बड़े ऑटो इवेंट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, इस दिन से आम जनता कर सकेगी एंट्री, फ्री होगी टिकट

Bharat Mobility Global Expo 2025। Photo Credit: DD News

Bharat Mobility Global Expo 2025: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 17 जनवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का उद्घाटन करने जा रहे हैं। बता दें कि, यह देश का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है जो मोबिलिटी क्षेत्र के सभी पहलुओं को एक मंच पर लाने का प्रयास करेगा। इसमें 34 निर्माता और 1500 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल होंगे। खास बात यह है कि, ऑटो एक्सपो के टिकट पूरी तरह से फ्री है।

Read More: Odisha Cement Factory Accident: सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा.. कंटेनर गिरने से कई टन कोयले में दबे मजदूर, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी 

17 से 22 जनवरी तक होगा आयोजन

यह एक्सपो 17 से 22 जनवरी तक तीन स्थानों भारत मंडपम और यशोभूमि (दिल्ली) और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (ग्रेटर नोएडा) पर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में 9 शो, 20 से अधिक कॉन्फ्रेंस और पवेलियन होंगे। इसके साथ ही, विभिन्न राज्यों के विशेष सत्रों में मोबिलिटी क्षेत्र में उनकी नीतियों और योजनाओं को पेश किया जाएगा। ऑटो एक्सपो के टिकट पूरी तरह से फ्री है। वहीं, 19 जनवरी से  भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो आम जनता के लिए भी खुलेगा।

दुनियाभर से प्रदर्शक होंगे शामिल 

यह आयोजन वैश्विक महत्व पर केंद्रित रहेगा, जिसमें दुनियाभर से प्रदर्शक और विजिटर शामिल होंगे। यह एक उद्योग-नेतृत्व वाली और सरकार-समर्थित पहल है जिसे इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (EEPC) भारत और अन्य साझेदार संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

Read More: Kiran Singh Deo News: किरण सिंहदेव दूसरी बार बनेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, आज संगठन चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े करेंगे ऐलान 

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार

मालूम हो कि भारत में ऑटोमोबाइल की बिक्री ने 2024 में 11.6% की वृद्धि दर्ज की, जिससे कुल बिक्री 2.5 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह वृद्धि मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों की बिक्री में 14.5% की बढ़ोतरी के कारण हुई जिसमें 1.95 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई। यात्री वाहनों और तीन-पहिया वाहनों ने भी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की है। 2024 में, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार बना रहा। अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में, यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और तीन-पहिया वाहनों ने अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज किए।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button