Uncategorized

Saif Ali Khan Attacked Big Update: अभिनेता सैफ अली खान के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट, करीना कपूर की टीम ने दी जानकारी, हेल्थ को लेकर कही ये बड़ी बात

Saif Ali Khan Attacked Big Update

मुंबई: Saif Ali Khan Attacked Big Update बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, जो अपनी शांत और विवादों से दूर रहने वाली छवि के लिए जाने जाते हैं, बीती रात एक जानलेवा हमले का शिकार हो गए। यह घटना मुंबई के बांड्रा इलाके में उनके घर पर हुई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। कथित तौर पर, मुंबई पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और फिलहाल जांच जारी है। एक्टर का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। अब एक्टर के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Read More: Rashifal 16 January 2025 : आज इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की असीम कृपा.. बन जाएंगे बिगड़े काम, छप्पर फाड़ के बरसेगा धन 

अब कैसी है सैफ अली खान की तबीयत

Saif Ali Khan Attacked Big Update करीना कपूर की टीम की ओर से जारी एक बयान में इस घटना को संबोधित करते हुए कहा, “सैफ अली खान और करीना कपूर के घर में चोरी का प्रयास किया गया था। सैफ के बांह में चोट लगी है, जिसके लिए वह अस्पताल में हैं और ऑपरेशन से गुजर रहे हैं। परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं। हम मीडिया और फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे धैर्य रखें और आगे कोई अटकलें न लगाएं, क्योंकि पुलिस पहले से ही अपनी जांच कर रही है। आपकी चिंता के लिए आप सभी को धन्यवाद। टीम करीना कपूर खान।”

Read More: Mysterious disease in India: भारत के इस राज्य में फैली रहस्यमयी बीमारी.. एक महीने में 3 परिवार के एक दर्जन लोगों की मौत.. स्वास्थ्य विभाग भी हैरान

अस्पताल में चल रहा इलाज

बता दें कि जिस वक्त यह हमला हुआ था करीना कपूर खान अपने दोनों बच्चे तैमूर और जेह के साथ घर पर मौजूद थीं। हमले में घायल सैफ को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। लीलावती अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक, सैफ अली को सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उनके शरीर पर 6 चोटें आई हैं, जिनमें से दो गंभीर चोट बताई जा रही हैं। एक चोट एक्टर की रीढ़ के पास आई है। डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल सैफ अली खान का इलाज चल रहा है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button